Saturday, May 2, 2026
Homeस्वास्थ्यसुबह खाएं ये घरेलू चीजें, शरीर को मिलेंगी पूरे दिन एनर्जी

सुबह खाएं ये घरेलू चीजें, शरीर को मिलेंगी पूरे दिन एनर्जी

ताज़ाख़बर36गढ़:- शरीर को स्वस्थ और तंदुरस्त रखने के लिए दिन की अच्छी शुरुआत होना बहुत जरूरी है। ऐसे में मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि सुबह उठकर क्या खाना चाहिए? जिससे सारा दिन बॉडी में भरपूर एनर्जी बनी रहे। चाय या फिर कॉफी पीते हैं तो इसे आज ही छोड़कर हर रोज खाली पेट इनका सेवन करना शुरू करें।

सेब- किसी भी आहार का फायदा लेना है तो इसे सही समय पर खाना बहुत जरूरी है। उठने के बाद 20-25 मिनट के अंदर सेब का सेवन कर लेने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। सेब में फाइबर,न्यूट्रिशियंस,विटामिन आदि कई तरह के जरूरी पोषक तत्व शामिल होते हैं।

ड्रायफ्रूट- मिक्स ड्रायफ्रूट जैसे काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता मिलाकर खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। ड्रायफ्रूट एनर्जी का सबसे बेस्ट रिसोर्स हैं। ये एंटी एजिंग भी होते हैं। यानि ड्रायफ्रूट खाने से बढ़ती उम्र देर से नज़र आती है। ड्रायफ्रूट्स में जरूरी फैटी एसिड्स, प्रोटीन, मिनरल और विटामिन्स ज्यादा होते हैं।

भीगे हुए चने- इनमे प्रोटीन, फाइबर, मिनरल और विटामिन्स होता है। इसे दिन की शुरूआत में खाने से दिनभर थकान नहीं होती। रोज़ सुबह मुट्ठी भर भीगे हुए चने अगर शहद के साथ खाए जाएं तो इससे फर्टिलिटी भी बढ़ती है। इनको सुबह सुबह खाने से सारे दिन आपको एनर्जी मिलती रहेंगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights