Homeदेशवाजपेयी की तबियत नाजुक,दिल्ली पहुंच रहे बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री

वाजपेयी की तबियत नाजुक,दिल्ली पहुंच रहे बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री

(ताज़ाख़बर36गढ़) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबियत बेहद नाजुक है इस बीच एम्स से जारी ताजा बुलेटिन में उनकी तबियत में किसी प्रकार का सुधार ना होने की बात कही गई है. जानकारी के अनुसार  अब मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़ समेत तमाम बीजेपी शासित राज्यों के सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है. इसी के साथ ही दिग्गज नेताओं को हुजूम दिल्ली के एम्स के लिए रवाना हो गया है.

वहीं, अब खबर आ रही है कि एम्स के बाहर से सभी दुकानों को हटवा दिया गया है. इसके अतिरिक्त एम्स के बाहर और अटलजी के घर के बाहर बैरिकेट लगा दिए गए हैं साथ ही साथ भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई. आपको जानकारी दे दें कि एम्स द्वारा जारी किए गए मेडिकल बुलटेन में अटलजी की हालत को बेहद नाजुक बताया जा रहा है.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के स्वस्थ दीर्घायु जीवन के लिए दुआओं का दौर जारी है. आर्य समाज संत नगर ने गुरुवार को यज्ञ का आयोजन किया. इस अवसर पर विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि हम भारत के जन नायक अटल अटल विहारी वाजपेयी के शीघ्र स्वस्थ होने और उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts