Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भुपेश बघेल कल बिलासपुर-जांजगीर और ओडि़शा के भवानीपटना दौरे पर...

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भुपेश बघेल कल बिलासपुर-जांजगीर और ओडि़शा के भवानीपटना दौरे पर रहेंगे…

रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 6 फरवरी को जगदलपुर, जांजगीर और बिलासपुर के साथ ओडि़शा राज्य के भवानीपटना (जिला कालाहांडी) के दौरे पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस लाईन हेलीपेड से सवेरे 8.50 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर 9.50 बजे संभागीय मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे। वे यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 11.10 बजे भवानीपटना (जिला कालाहांडी ओडि़शा) के लिए प्रस्थान करेंगे तथा यहां दोपहर 12 बजे से आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे यहां से रवाना होकर 2.15 बजे वापस जगदलपुर लौटेंगे।

बघेल जगदलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4 बजे जिला मुख्यालय जांजगीर पहुंचेंगे और जाज्जल्वदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के समापन समारोह में शामिल होंगे। वे यहां से रवाना होकर शाम 5.30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे भिलाई-03 के लिए रवाना होंगे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts