Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सांसद लखन को कहा- "इनोसेंट"...सवाल किया-...

बिलासपुर: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सांसद लखन को कहा- “इनोसेंट”…सवाल किया- क्या 15 करोड़ का लेनदेन हुआ है…जानिए और क्या बोलें…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का कहना है कि स्टिंग ऑपरेशन के मामले में पार्टी के निर्देश के अनुसार सांसद लखन लाल साहू से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा कि क्या रहा है, किस वजह से इस प्रकार की घटनाएं हुई हैं। पार्टी उसको कारण बताओ नोटिस देगी, उसका जवाब भी आएगा।

वे बिलासपुर लोकसभा से सांसद प्रत्याशी अरुण साव का नामांकन भरने के बाद कलेक्टोरेट परिसर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। ऐसा लगता है कि कांग्रेस का चौकीदार को लेकर किया गया कमेंट बिल्कुल सही है… इस सवाल को सुनकर पूर्व सीएम थोड़ा झल्ला गए। थोड़ी तेज आवाज में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भी तो पकड़ा गया है मेरे भाई… शायद आपको जानकारी नहीं है। आपकी जानकारी दुरुस्त कर दूं… ये स्टिंग ऑपरेशन सांसदों को बदनाम करने के लिए… (फिर हंसते हुए कहा) सीधे-साधे हमारे लखन। लेना एक न देना दो। जिस प्रकार पार्टी चुनाव लड़ाती है या आज हमारे प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं तो कार्यकर्ताओं की ताकत लगती है।

स्टिंग ऑपरेशन में मार्क्सवादी भी है, कांग्रेस भी है, सपा भी है, बसपा भी है… कोई राजनीतिक दल इसमें नहीं बचा है। इसमें इनोसेंट (मासूम) लोग फंसे हैं। क्या कोई 15 करोड़ का लेनदेन हुआ है। जबानी चर्चा में बातों को उलझाकर भ्रम बनाया गया है। लखन लाल के पीछे कौन लगा है… सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक षडयंत्र है। चुनाव के दौरान ऐसा होता रहता है। चुनाव में प्रभाव पड़ने के सवाल को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया।

पूरा मामला जाने के लिए पढ़िए खबर…

बिलासपुर सांसद लखनलाल साहू का देखिये स्टिंग: बोलें…ब्लैकमनी को मैं अपने कमरे में रखता हूँ…PM मोदी को नहीं मालूम CM और PM में अंतर…पैसे लेकर सवाल पूछने पर भी हैं राजी…देखिये पूरा स्टिंग

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts