Advertisement
देशराजनीति

मोदी सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, अमित शाह गृह मंत्री तो राजनाथ सिंह बने रक्षा मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

बीजेपी के कद्दावर नेता अमित शाह देश के नए गृह मंत्री होंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नई राजग सरकार में शुक्रवार को राजनाथ को रक्षा मंत्रालय, निर्मला सीतारमण को वित्त और पूर्व नौकरशाह एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली पहली सरकार में राजनाथ सिंह गृह मंत्री थे जबकि निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, परमाणु ऊर्जा एवं महत्वपूर्ण नीति से जुड़े मुद्दों वाले तथा बिना आवंटित विभाग रहेंगे।

राष्ट्रपति भवन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व विदेश सचिव रहे एस जयशंकर भारत के नए विदेश मंत्री बनाए गए हैं। अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास तथा कपड़ा मंत्रालय मिला । पीयूष गोयल फिर से रेल मंत्री बनाये गए हैं। निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय का प्रभार दिया गया है जबकि प्रकाश जावड़ेकर को सूचना एवं प्रसारण तथा वन एवं पर्यावरण मंत्रालय दिया गया है।

नितिन गडकरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री बने रहेंगे और इसी प्रकार धर्मेन्द्र प्रधान के पास पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्रालय बना रहेगा । गजेन्द्र सिंह शेखावत को नये जल शक्ति मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। राम विलास पासवान उपभोक्ता मामलों के मंत्री बने रहेंगे । नरेन्द्र सिंह तोमर नये कृषि मंत्री होंगे, उनके पास ग्रामीण विकास मंत्रालय भी रहेगा। डॉ हर्षवर्द्धन को स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया गया है।

रविशंकर प्रसाद दूरसंचार के अलावा विधि एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री होंगे जबकि रमेश पोखरियाल निशंक नये मानव संसाधन विकास मंत्री बनाये गए हैं। डी वी सदानंद गौड़ा रसायन एवं उर्वरक मंत्री तथा अर्जुन मुंडा आदिवासी मामलों के मंत्री बनाये गए हैं। हरसिमरत कौर बादल खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनी रहेंगी। थावर चंद गहलोत को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बनाया गया है। प्रह्लाद जोशी संसदीय मामलों के मंत्री होंगे तथा कोयला एवं खनन मंत्रालय भी संभालेंगे। महेन्द्र नाथ पांडे को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय तथा गिरिराज सिंह को पशुपालल, डेयरी तथा मत्स्य मंत्रालय दिया गया है।

मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। संतोष कुमार गंगवार श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी एवं कार्यक्रम अनुपालन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, श्रीपद यशो नाइक को आयुर्वेद, योग एवं रक्षा राज्य मंत्री स्वतत्र प्रभार, जितेन्द्र सिंह को प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, किरण रिजिजू को युवा एवं खेल मामलों के मंत्री का स्वतंत्र प्रभार, प्रह्लाद पटेल को संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, आर के सिंह ऊर्जा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, हरदीप सिंह पुरी को आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार तथा मनसुख मंडाविया को पोत परिवहन तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ 24 कैबिनेट मंत्रियों, नौ राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 24 अन्य ने राज्य मंत्रियों के रूप में शपथ ली थी।

देखें मंत्री और उनके मंत्रालयों की लिस्ट:

नाम पद

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री

राजनाथ सिंह (कैबिनेट मंत्री) रक्षा मंत्री
अमित शाह गृह मंत्री

नितिन गडकरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय

सदानंद गौड़ा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय

निर्मला सीतारमण वित्त एवं कॉरपोरेट मामले का मंत्रालय
एस. जयशंकर विदेश मंत्री

राम विलास पासवान उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

नरेंद्र सिंह तोमर कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय

रविशंकर प्रसाद कानून एवं न्याय, संचार और इलेक्ट्रानिक एवं सूचना मंत्रालय

हरसिमरत कौर बादल खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

रमेश पोखरियाल निशंक मानव संसाधन विकास मंत्रालय

थावर चंद गहलोत सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय

अर्जुन मुंडा आदिवासी मामलों का मंत्रालय

स्मृति ईरानी महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय

हर्षवर्धन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, भूविज्ञान मंत्रालय

प्रकाश जावड़ेकर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

पीयूष गोयल रेलवे और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधान पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्रालय

मुख्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय

प्रह्लाद जोशी संसदीय मामले, कोयला और खान मंत्रालय

महेंद्र नाथ पांडेय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

अरविंद सावंत भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय

गिरिराज सिंह पशुपालन, डेयरी और मतस्य पालन मंत्रालय

संतोष गंगवार श्रम और रोजगार मंत्रालय

राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन और नियोजन मंत्रालय

श्रीपद नाईक आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), रक्षा मंत्रालय (राज्य मंत्री)

जितेंद्र सिंह पूर्वोत्तर विकास (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन, परमाणु उर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय (राज्य मंत्री)

किरण रिजिजू युवा मामले एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार), अल्पसंख्यक मामले (राज्य मंत्री)

प्रह्लाद सिंह पटेल संस्कृति और पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार)

आरके सिंह बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा (स्वतंत्र

प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमिता (राज्य मंत्री)

हरदीप सिंह पुरी शहरी विकास और नागरिक उड्डयन

मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (राज्य मंत्री)

मनसुख मंडाविया जहाजरानी (स्वतंत्र प्रभार), रसायन एवं उर्वरक (राज्य मंत्री)

फग्गन सिंह कुलस्ते इस्पात राज्य मंत्री

अश्विनी चौबे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री
जनरल (रिटायर) वीके सिंह सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री

कृष्ण पाल गुज्जर सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री

दानवे रावसाहेब उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री

जी. किशन रेड्डी गृह राज्य मंत्री

पुरुषोत्तम रुपाला कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री

रामदास अठावले सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री

साध्वी निरंजन ज्योति ग्रामीण विकास राज्य मंत्री

बाबुल सुप्रियो पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री

संजीव कुमार बलियान पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री

धोत्रे संजय शमराव मानव संसाधन विकास, संचार और इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री

अनुराग सिंह ठाकुर वित्त और कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री

सुरेश अंगादि रेल राज्य मंत्री

नित्यानंद राय गृह राज्य मंत्री

वी मुरलीधरन विदेश, संसदीय कार्य राज्य मंत्री

रेणुका सिंह आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री

सोम प्रकाश वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री

रामेश्वर तेली खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री

प्रताप चंद्र सारंगी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और

पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री

कैलाश चौधरी कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री

देबाश्री चौधरी महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री

अर्जुन राम मेघवाल संसदीय कार्य, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री

रतन लाल कटारिया जलशक्ति और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री

दरअसल, नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में गुरुवार को उनके अलावा 24 कैबिनेट मंत्रियों, नौ राज्य मंत्रियों स्वतंत्र प्रभार के सहित 57 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रिपरिषद में राजनाथ सिंह और अमित शाह के अलावा पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को शामिल किया गया है। मंत्रिपरिषद में सुषमा स्वराज, सुरेश प्रभु, मेनका गांधी, राधा मोहन सिंह, महेश शर्मा, राज्यवर्द्धन सिंह राठौर, सत्यपाल सिंह, के जे एलफोंस को नयी सरकार में स्थान नहीं मिला है । नई सरकार में उमा भारती और मनोज सिन्हा भी शामिल नहीं हैं। सुषमा और उमा ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा जबकि मनोज सिन्हा चुनाव हार गए। अनंत गीते और हंसराज अहीर चुनाव हार गए और वे भी मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं हैं।

error: Content is protected !!