Wednesday, April 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बोलें...कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राहुल ही सबकी...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बोलें…कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राहुल ही सबकी पसंद…

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बना रहना चाहिए क्योंकि वहीं कांग्रेस को एकजुट रख सकते हैं।

बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष से गुरुवार को उनके आवास पर मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा ;;सभ्री लोग राहुल गांधी को बराबर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते हैं। गांधी ने जिस तरह से कांग्रेस को मजबूत बनाने की लडाई लडी है उसको देखते हुए किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को उनके नेतृत्व में किसी तरह का संदेह नहीं है।

गौरतलब है कि गांधी ने लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद गत 25 मई को पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस कार्य समिति में अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि कार्य समिति ने उनकी पेशकश को नामंजूर कर पार्टी संगठन में आमूलचूल परिवर्तन करने के लिए उनको अधिकृत कर दिया था।

इस बीच सूत्रों ने बताया कि गांधी अपने इस्तीफे पर अभी अडे हुए हैं हालांकि उनसे इस्तीफा नहीं देने का आग्रह करते हुए कांग्रेस के दिग्गज लगातार उनसे मिल रहे हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights