Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने की नेत्रदान की घोषणा...नेत्रदान सुकून और...

छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने की नेत्रदान की घोषणा…नेत्रदान सुकून और संतोष देने वाला अनुभव: सिंहदेव

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज नेत्रदान की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नेत्रदान की घोषणा कर वे सुकून और संतोष का अनुभव कर रहे हैं। मृत्यु के बाद भी यदि हमारा शरीर किसी के काम आ सके तो यह संतोष की बात है। सभी लोगों को आगे आकर नेत्रदान करना चाहिए और इसे बढ़ावा देना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने आज अपने निवास राजकुमार कॉलेज परिसर में अंधत्व निवारण समिति के समक्ष नेत्रदान से संबंधित औपचारिकताओं को पूरा कर घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए।

सिंहदेव ने कहा कि नेत्रदान के प्रति भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। इसमें एक छोटा सा कट लगाकर केवल आंख का कार्निया निकाला जाता है। इसमें किसी भी तरीके से आंख या शरीर क्षत-विक्षत नहीं होता। नेत्रदान के बाद आपकी आंखें किसी और की भी जिंदगी रोशन कर सकती हैं।

स्वास्थ्य मंत्री के साथ उनके विशेष सहायक आनंद सागर सिंह और आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने भी नेत्रदान की घोषणा की। इस दौरान रायपुर की पूर्व महापौर किरणमयी नायक और स्वास्थ्य विभाग के अंधत्व निवारण समिति के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष मिश्रा भी मौजूद थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts