Homeदेशमप्र / दिल्ली में धरना देकर केंद्र से मदद दिलाएं शिवराज :...

मप्र / दिल्ली में धरना देकर केंद्र से मदद दिलाएं शिवराज : पीसी

भोपाल . केंद्र द्वारा मप्र के 30 हजार करोड़ रुपए न दिए जाने के विरोध में रविवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। रोशनपुरा चौराहे पर दिए गए धरने में प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा, जनजातीय मंत्री ओमकार सिंह मरकाम, विधायक आरिफ मसूद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेरखान आदि मौजूद थे।

मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ की विभीषिका से लोग जूझ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार के कार्यकाल में तो धरने पर बैठ जाते थे। अब उन्हें दिल्ली में धरना देकर राज्य को मदद दिलाना चाहिए। इधर, बावरिया ने फिर एक बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts