Advertisement
आस्था

साप्ताहिक राशिफल /23 से 29 सितंबर के बीच कुछ राशियों के लिए रहेगा अच्छा समय

जीवन. 23 से 29 सितंबर के बीच चंद्रमा मिथुन से कन्या राशि तक जाएगा। जिससे महालक्ष्मी और गजकेसरी नाम के 2 राजयोग बनेंगे। इस हफ्ते शुभ योगों के प्रभाव से कई लोगों को जॉब और बिजनेस में फायदा मिलेगा। तरक्की के मौके मिलेंगे और धन लाभ होने की भी संभावना है। इस तरह 12 में से 6 राशियों के लिए ये हफ्ता शुभ रहेगा और अन्य 6 राशियों के लिए मिला-जुला समय रहेगा।

आपकी राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये सप्ताह

मेष

आपकी भावनात्मक स्थिति इन दिनों में अचानक बदल सकती है। परिवार के मामले सुलझ सकते हैं। सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा बारहवें भाव में होने से आपके लिए परेशानियों वाला समय रहेगा। इस सप्ताह घटनाक्रम तेजी से बदलता रहेगा। काम-धंधे में भागदौड़ रहेगी। किसी अधिकारी से विवाद भी हो सकता है। माता की सेहत को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी। दाम्पत्य जीवन में भी मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रमोशन या प्रमोशन की बातचीत शुरू हो सकती है। आप यह ध्यान रखें कि जैसे-जैसे पद या जिम्मेदारी बढ़ेगी, वैसे-वैसे आपकी मेहनत और बढ़ेगी। दोस्तों और रिश्तेदारों से दूरी न बढ़ने दें। परिवार में मांगलिक काम पूरे हो सकते हैं।

वृष

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। सप्ताह के बीच में समय आपके लिए ठीक रहेगा। आपको सरप्राइज मिल सकते हैं। इस सप्ताह अविवाहित लोगों का विवाह भी तय हो सकता है। इन दिनों में नए लोग या नए विचार आपके सामने आ सकते हैं। यह सप्ताह जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, आपका समय और बेहतर होता जाएगा। समाज में आपकी हैसियत बढ़ सकती है। घर या परिवार के मामले आपको उलझा सकते हैं। प्रेम संबंधों में पहले से बना हुआ तनाव दूर हो सकता है। परिवार में कोई अच्छा प्रसंग भी आ सकता है। सप्ताह के बीच में आपको दुश्मनों से परेशानी हो सकती हैं। सावधान रहें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

मिथुन

सप्ताह की शुरुआत में कुछ अच्छी और अनपेक्षित घटनाएं हो सकती हैं। चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव में रहेगा। लोग आपकी मदद करेंगे। आप सफल हो सकते हैं। इन दिनों में आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। संतान से भी खुशी मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे

और नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। इन दिनों में आपके सोचे हुए काम धीरे-धीरे पूरे भी हो सकते हैं। किसी काम में जल्दबाजी न करें। अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही कोई काम करने में फायदा है। किस्मत का सहयोग मिलेगा। किसी भी काम में फालतू जोश न दिखाएं। अपनी बौद्धिक योग्यता से अपने काम आसानी से पूरे करवा सकते हैं। छोटे भाई-बहनों की सेहत भी बिगड़ सकती है।

कर्क

कर्क राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छे हैं। कुछ लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा गोचर कुंडली के भाग्य भाव में होगा तो आपके लिए शुभ रहेगा। गोपनीय बातें पता करने में आपकी बहुत ज्यादा रुचि रहेगी। सप्ताह के बीच में चंद्रमा की स्थिति आपकी राशि के लिए फेवरेबल रहेगी। आपको धन लाभ हो सकता है। करियर में प्रगति होगी। बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। निजी जीवन में सुधार हो सकता है। किसी भी काम में सोच-समझकर और सलाह लेकर फैसला लें। बिजनेस में नई संभावनाएं तलाश करें। सप्ताह के आखिरी दिनों में कामकाज में नई ऊर्जा मिल सकती है। किसी नए काम की शुरुआत से प्रसन्नता हो सकती है। निवेश करना चाहते हैं तो सोच-समझकर करें।

सिंह

 इस सप्ताह की शुरुआत जरूर थोड़ी कमजोर हो सकती है। जैसे-जैसे समय बीतेगा। आपके लगभग सभी जरूरी कामों में प्रगति हो सकती है। लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। नए दोस्त और नए अवसर इन दिनों में आपके सामने आ सकते हैं। पुराने दोस्त भी अचानक आपके लिए मददगार हो सकते हैं। आपके लिए समय बहुत अच्छा है।  जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे, परिवार से पूरा सहयोग मिल सकता है। आपकी तरक्की से सहकर्मियों को जलन हो सकती है। काम में रुकावटें आ सकती हैं। दांत और मुख के रोगों से सावधान रहें।

कन्या

 आपको आगे बढ़ने के मौके तो बहुत मिलेंगे, लेकिन आपको अपने जिम्मेदारियों से ही फुर्सत नहीं मिल सकेगी। अपने अनुभव और क्षमता को आप अपने काम में लगा दें। इन दिनों में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो आने वाले दिनों में आपके लिए बहुत काम का साबित होगा। इस सप्ताह आपके सामने ऐसी चुनौतियां आ सकती हैं जिनका अंदाज भी आपको पहले से ही रहेगा। सप्ताह के बीच में अधिकारी आपका समर्थन करेंगे। कोई खास जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। संचार और सूचना तकनीकी, आदि से संबंधित क्षेत्रों में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। ऑफिस की कानाफूसी से दूर रहें। लगन और मेहनत के बावजूद अगर परिणाम कुछ कम मिलता है तो चिंता न करें।

तुला

इस हफ्ते कई ऐसी घटनाएं सामने आ सकती हैं। जो आपको लम्बे समय तक फायदा दे सकती है। आप अपने कामकाज, नौकरी और करियर के मामलों पर ध्यान दें। पैसों के क्षेत्र में योजना से ही काम करें। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। पैसों से जुड़े कई मामले आपके सामने आ सकते हैं। शिक्षा में आने वाली रुकावटें दूर हो सकती है। इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना होने की संभावना है। पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। परिवार का कोई संपत्ति विवाद भी खत्म हो सकता है। नतीजे आपके फेवर में रहेंगे। सबका सहयोग भी मिलेगा।

वृश्चिक

इस सप्ताह चंद्रमा गोचर कुंडली के पांचवें भाव से सातवें भाव तक जाएगा। इसके प्रभाव से पूर्व निर्धारित योजनाओं पर आगे बढ़ते हुए आपको अच्छी सफलता भी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ सकती है। रुके हुए काम दोस्तों के सहयोग से पूरे होंगे। परिवार और पैसों के मामले आसानी से निपट जाएंगे। सप्ताह के आखिरी दिनों तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इन दिनों में आप पहले अपने पुराने मामले और समस्याएं निपटा लें। नतीजे आपके फेवर में न मिलने पर अफसोस भी न करें। फालतू खर्चे से बचें। अच्छे समय का इंतजार धैर्य से करें। नौकरी में विवादों से बचें। यात्रा के लिए तैयार रहें।

धनु

आपको प्रॉपर्टी से जुड़ा फायदा मिलेगा। भूमि से जुड़ा कोई विवाद भी सुलझ सकता है। दिमागी उलझन से छुटकारा मिल सकता है। इन दिनों में आपकी मेहनत रंग लाएगी। मेहनत के ही दम पर आप अपना महत्व स्थापित कर देंगे। परिवार, दोस्तों और अधिकारियों से आपको लगातार मदद मिलेगी। सप्ताह के बीच में  आपको करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है, लेकिन आप सावधानी से आगे बढ़ें। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने से परेशानी हो सकती है। खर्चा भी बढ़ सकता। कोई करीबी आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। इन दिनों में पैसों को लेकर लापरवाही न करें तो अच्छा रहेगा।

मकर

  मकर राशि वाले लोगों को इन सात दिनों में सफल होने के बहुत से मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में फायदा होने से भी मन खुश रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। समस्याओं का समाधान मिल सकता है। सप्ताह के बीच में अपने जोश पर कंट्रोल करें। सोच-समझकर कदम उठाएं। पद या वेतन वृद्धि की बात अधिकारियों से कर सकते हैं। इन दिनों में नई योजनाएं बन सकती हैं जिनका फायदा आने वाले दिनों में मिल सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। मेहनत का पूरा फल इन दिनों में मिलेगा। इस सप्ताह आपका पराक्रम और वर्चस्व बढ़ सकता है।

कुंभ

इस सप्ताह सावधानी से आगे बढ़ना ठीक रहेगा। इन दिनों में चिंता जैसी स्थिति नहीं रहेगी। सामान्य उतार-चढ़ाव में सप्ताह बीत जाएगा। करियर, बिजनेस और मैनेजमेंट के क्षेत्रों में आपके फैसले सटीक रहेंगे। सप्ताह के आखिरी दिनों तक आपके करियर की पुरानी समस्या सुलझ सकती है। सप्ताह के आखिरी दिनों में थोड़े परेशान भी रहेंगे। थोड़ी-सी कोशिश से आप अपने बराबर वालों से आगे निकल सकते हैं। कोई बड़ा फैसला लेने में भी जल्दबाजी न करें। समय आने पर सब अपने आप हो जाएगा। इस सप्ताह आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। किसी बात को लेकर चिड़चिड़ाहट भी हो सकती है। कामकाज में अधूरेपन से बचने की कोशिश करें। अपनी योग्यता और अनुभव का उपयोग करें। आमदनी के हिसाब से ही खर्चा करें। करियर को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा।

मीन

 इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी पड़ सकती है। आपको सावधानी भी रखनी चाहिए। पारिवारिक समरसता और एकजुटता बढ़ सकती है। आपकी रुचि धर्म और आध्यात्म में ज्यादा रहेगी। बिजनेस में सफल रहेंगे, लेकिन अपनी सफलता पर घमंड करने से बचें। नहीं तो नुकसान हो सकता है। कुछ व्यावहारिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। निजी मामलों में कुछ टेंशन रहेगी। इन दिनों में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। बिना सोचे-समझे कामों में हाथ नहीं डालें। मांगलिक कामों में भी रुकावटें आ सकती हैं।

error: Content is protected !!