Homeमनोरंजनअपकमिंग / 'द व्हाइट टाइगर' का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रियंका-राजुकमार,...

अपकमिंग / ‘द व्हाइट टाइगर’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रियंका-राजुकमार, टेबल रीडिंग से शुरू हुआ शेड्यूल

बॉलीवुड डेस्क. राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि वे ‘द व्हाइट टाइगर’ में उनके साथ काम करने को लेकर और इंतजार नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा प्रियंका ने भी टीम के साथ डे-वन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है – पहले दिन टेबल रीडिंग का सेशन हुआ, शूटिंग के लिए इंतजार नहीं हो रहा।

नॉवेल पर बन रही है फिल्म : ‘द व्हाइट टाइगर’ मैन बुकर प्राइज विजेता अरविंद अडिगा के नॉवेल द व्हाइट टाइगर पर ही आधारित होगी। राजकुमार ने एक और फोटो शेयर किया है जिसमें रमिन बहरानी,  मुकुल देवड़ा भी नजर आ रहे हैं। आदर्श गौरव फिल्म से डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग 2019 के आखिर में शुरू होगी।

कुछ ऐसी होगी कहानी : प्रियंका फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं। नॉवेल के आधार पर इसका नायक छोटे से गांव का एक चाय वाला होता है, जो अपनी मेहनत के दम पर एक बड़े शहर में बिजनेस की नई ऊंचाईंयां हासिल करता है। हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म ‘मेड इन चाइना’ और प्रियंका की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts