Thursday, April 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ / चित्रकोट में कांग्रेस के राजमन का भाजपा के लच्छूराम से...

छत्तीसगढ़ / चित्रकोट में कांग्रेस के राजमन का भाजपा के लच्छूराम से मुकाबला

कांंग्रेस ने जगदलपुर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष को बनाया प्रत्याशी  

रायपुर. कांग्रेस ने चित्रकोट विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जगदलपुर से ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राजमन वेंजाम पर पार्टी ने भरोसा जताया है। अब उपचुनाव में कांग्रेस के राजमन का मुकाबला भाजपा के लच्छूराम कश्यप से होगा। दंतेवाड़ा में जीत के बाद कांग्रेस इस सीट को अपने पास रखना चाहेगी।

पिछली दो बार से यह सीट कांग्रेस के पास है। सांसद दीपक बैज यहां से दो बार विधायक रहे हैं। चित्रकोट सीट के लिए सीएम बघेल आैर पुनिया ने राजमन आैर बलराम के नामों की सूची सोनिया गांधी को सौंपी थी। इस सीट पर राजमन आैर बलराम मौर्य के बीच टिकट को लेकर कड़ा मुकाबला था। लेकिन पार्टी आलाकमान ने राजमन के नाम पर मुहर लगा दी।

राजमन पहले भी टिकट की मांग कर चुके हैं। वहीं एक दिन पहले ही भाजपा ने पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप पर दोबारा भरोसा जताते हुए चित्रकोट से अपना प्रत्याशी बनाया है। दरअसल यहां से लच्छूराम के साथ बैदूराम का भी नाम था लेकिन दीपक बैज से लोकसभा चुनाव हारने के कारण लच्छूराम के नाम पर पार्टी ने अपनी सहमति बनाई। उल्लेखनीय है कि चित्रकोट विधानसभा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को हाेगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights