Homeछत्तीसगढ़सरेआम जाम छलकाने वाले 2 आरक्षक निलंबित, वायरल वीडियो की जांच की...

सरेआम जाम छलकाने वाले 2 आरक्षक निलंबित, वायरल वीडियो की जांच की पुष्टि के बाद SP ने की कार्रवाई

बिलासपुर । केंद्रीय जेल से बिल्हा न्यायालय पेशी के लिए ले जा रहे थे पुलिसकर्मियों के सरेआम जाम छलकाने का वीडियो वायरल होने के बाद 2 आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। वायरल वीडियो की जांच की पुष्टि के बाद एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कार्रवाई की है।

बलवा व लूटपाट के पांच आरोपियों को पुलिसकर्मी बिल्हा कोर्ट में पेशी के लिए लेकर जा रहे थे। कोर्ट पहुंचने से पहले बिल्हा के शनिचरी बाज़ार में गाड़ी खड़ी कर पुकिसकर्मियों ने जमकर शराब का सेवन किया था। पुलिसकर्मियों के शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ था।

4 अक्टूबर के इस वीडियो के सामने आने के बाद इस पूरे मामले में एसपी ने संज्ञान लिया था। अब इस मामले में 2 आरक्षकों को एस पी ने निलबिंत कर दिया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts