Friday, April 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़'हाय रे सरगुजा नाचे' के बोल पर जमकर नाचे ये कांग्रेस विधायक,...

‘हाय रे सरगुजा नाचे’ के बोल पर जमकर नाचे ये कांग्रेस विधायक, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो…देखिए

कोरिया। छत्तीसगढ़ी गीत—संगीत पर झूमने, थिरकने ओर नाच उठने के लिए मशहूर हो रहे ​भरतपुर—सोनहत विधायक और सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो एक बार फिर ‘सरगुजा नाचे’ के बोल पर जमकर नाच उठे। कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो का अपने समर्थकों सहित संगीत की लय पर खूब झूमने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अपने विधानसभा क्षेत्र सोनहत में आयोजित संस्कृति संध्या में वे पहुंचे हुए थे। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित संस्कृति संध्या में विशाल जनसमूह के बीच उन्होने जमकर डांस किया। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी भी झूमते नजर आए। राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो इसके पहले भी छत्तीसगढ़ी गीत—संगीत पर नाचने के लिए काफी मशहूर हो चुके हैं।

कई आयोजनों में इसके पहले भी कमरो छत्तीसगढ़ी गीत और कर्मा पर झूमते देखे गए है। गरियाबंद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे और आयोजन के दौरान झूमते नजर आए थे। इसके अलावा कोरिया जिले के अलग अलग इलाको में आयोजित आयोजनों में भी उनके डांस करने का वीडियो सामने आ चुका है।विधायक के झूमने को लेकर यह कहा जा सकता है कि इस एमएलए को डांस पसंद है। देखिए किस तरह झूम रहे है विधायक गुलाब कमरो

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights