Homeछत्तीसगढ़बाल-बाल बचे कैबिनेट मंत्री, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने...

बाल-बाल बचे कैबिनेट मंत्री, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत सड़क हादसे में बाल-बाल बचे हैं। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब मंत्री सीतापुर के स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद अपनी कार से अंबिकापुर रवाना हुए। तभी सोनतराई से लगे बमलाया गांव के पास उनकी कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि जिस कार से उनकी गाड़ी टकराई उसका ड्राइवर नशे की हालत में था। इस हादसे में मंत्री के सहायक राजेश वर्मा को सीने में अंदरूनी चोट आई है।

इस सबके बावजूद अमरजीत भगत ने कार ड्राइवर सीतापुर निवासी दिनेश चौधरी को अपने काफिले के वाहन से घर तक छुड़वाया.. और दूसरे वाहन में सवार होकर मंत्री अमरजीत भगत अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts