Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: कोरोना वाइरस को रोकने में सबसे आगे है प्रदेश, यहाँ के...

छत्तीसगढ़: कोरोना वाइरस को रोकने में सबसे आगे है प्रदेश, यहाँ के 90 फीसद मरीज हो चुके हैं ठीक…

बिलासपुर: दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी चिंता और भय का कारण बनी हुई है। हर ओर मरीजों की संख्या बढ़ रही है, तो साथ ही मौत का आंकड़ा भी दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य बनकर उभरा है, जो इस रोग की रोकथाम की प्रयोगशाला बन रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां मरीजों की संख्या नहीं बढ़ी है, बल्कि जो मरीज पाए गए है उनमें से अधिकांश ठीक हो चुके हैं।

कोरोनावायरस की महामारी को लेकर देश के हालातों पर निगाह डालें, तो एक बात स्पष्ट हो जाती है कि प्रतिदिन हर ओर से मरीजों की संख्या और मौत के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तो देश में मरीजों की तादाद पांच हजार को पार कर चुकी है़, वहीं छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है जहां अब तक कोरोना के 10 मरीज सामने आए थे, जिनमे से नौ स्वास्थ्य हो चुके हैं, तो कई अपने घरों को लौट गए हैं । अब तक राज्य में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने बताया है कि राज्य के लिए राहत भरी बात यह है कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 10 मरीजों में से नौ मरीज उपचार के बाद पूर्णत: स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब कोरोना के एक मात्र शेष रहे संक्रमित मरीज का एम्स रायपुर में उपचार चल रहा है। इस मरीज के स्थिति में सुधार है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts