Homeदेशकांग्रेस ने दी बसों की गलत जानकारी, धोखाधड़ी के आरोप में प्रदेश...

कांग्रेस ने दी बसों की गलत जानकारी, धोखाधड़ी के आरोप में प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अजय लल्लू गिरफ्तार, प्रियंका गाँधी ने अपने ट्वीट में लिखा…

उत्तर प्रदेश में बसों को भेजने के मामले को लेकर विवाद गहराता ही जा रहा है। इसी कड़ी में आगरा जिले के पास बॉर्डर पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अपने समर्थकों के साथ उपस्थित थे, जहाँ से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय कुमार लल्लू के खिलाफ लखनऊ स्थित हजरतगंज थाने में आईपीसी की धारा 420/467/468 के अंतर्गत शिकायत दर्ज कराइ गई है।

अजय कुमार लल्लू को हिरासत में लिए जाने के बाद पार्टी की महासचिव प्रियंका गाँधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘उप्र सरकार ने हद कर दी है। जब राजनीतिक परहेजों को परे करते हुए त्रस्त और असहाय प्रवासी भाई बहनों को मदद करने का मौका मिला तो दुनिया भर की बाधाएँ सामने रख दिए। योगी जी इन बसों पर आप चाहें तो भाजपा का बैनर लगा दीजिए, अपने पोस्टर बेशक लगा दीजिए लेकिन हमारे सेवा भाव को मत ठुकराइए क्योंकि इस राजनीतिक खिलवाड़ में तीन दिन व्यर्थ हो चुके हैं। और इन्ही तीन दिनों में हमारे देशवासी सड़कों पर चलते हुए दम तोड़ रहे हैं।’

प्रियंका गाँधी ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, “उप्र सरकार का खुद का बयान है कि हमारी 1049 बसों में से 879 बसें जाँच में सही पायीं गईं। ऊँचा नागला बॉर्डर पर आपके प्रशासन ने हमारी 500 बसों से ज्यादा बसों को घंटों से रोक रखा है। इधर दिल्ली बॉर्डर पर भी 300 से ज्यादा बसें पहुँच रही हैं। कृपया इन 879 बसों को तो चलने दीजिए, हम आपको कल 200 बसें की नयी सूची दिलाकर बसें उपलब्ध करा देंगे। बेशक आप इस सूची की भी जाँच कीजिएगा। लोग बहुत कष्ट में हैं। दुखी हैं। हम और देर नहीं कर सकते।”

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts