Homeस्वास्थ्यबड़ी ख़बर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सांस लेने में तकलीफ,...

बड़ी ख़बर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सांस लेने में तकलीफ, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संथान में हुए भर्ती…

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संथान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। उन्हें विगत रात 2 बजे एम्स के ओल्ड प्राइवेट वार्ड में अमित किया गया। उन्हें सांस से जुड़ी तकलीफ बताई जा रही है। इस कारण एम्स डायरेक्टर डाॅ. रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में उनका उपचार चल रहा है।

कोरोना वायरस संक्रमण की गिरफ्त में आने के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट देश के गृहमंत्री अमित शाह पिछले हफ्ते 14 अगस्त को ही संक्रमण से ठीक हुए थे। उन्होंने खुद ही ट्वीट करते हुए इस संबंध में जानकारी दी थी। उन्हें शुक्रवार शाम 5 बजकर 58 मिनट पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद डॉक्टरों की हिदायत के चलते स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।

वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद शुक्रवार को अपने स्वास्थ्य के संबंध में अमित शाह ने ट्वीट कर बताया था कि ‘आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूँ और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्यलाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढाढस बंधाया उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूँगा। ‘

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts