Homeछत्तीसगढ़बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का ऐलान, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह...

बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का ऐलान, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और वसुंधरा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया, देखें पूरी लिस्ट…

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत कई अहम पदों में बदलाव करते हुए कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया है। इसमें डॉक्टर रमन सिंह, मुकुल रॉय अनन्पूर्णा देवी, बिजयंत पांडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

संजय मयूख, राजीव प्रताप रूडी, शाहनवाज हुसैन और गुरुप्रकाश को बिहार बीजेपी का प्रवक्ता बनाया गया हैा। आइये जानते हैं पार्टी संगठन में किसको क्या जगह मिली है:

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

डॉ. रमन सिंह, विधायक —– छत्तीसगढ़
वसुंधरा राजे सिंधिया, विधायक—– राजस्थान
राधा मोहन सिंह, सांसद—– बिहार
बैजयंत जय पांडा—–ओडिशा
रघुबर दास—– झारखंड
मुकुल रॉय—— पश्चिम बंगाल
रेखा वर्मा, सांसद—–उत्तर प्रदेश
अन्नपूर्णा देवी, सांसद—–झारखंड
डॉ. भारती बेन शियाल, सांसद—–गुजरात
डीके अरूणा——तेलंगाना
एम चौबा एओ—-नागालैंड
अब्दुल्ला कुट्टी —– केरल

राष्ट्रीय महामंत्री

भूपेंद्र यादव, सांसद —– राजस्थान
अरुण सिंह, सांसद—– उत्तर प्रदेश
कैलाश विजयवर्गीय—– मध्य प्रदेश
दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद—- दिल्ली
डी.पुरून्द्रश्वरी——आंध्र प्रदेश
सीटी रवि, विधायक—–कर्नाटक
तरुण चुग—– पंजाब
दीलीप सौकिया, सांसद—–असम

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts