Saturday, February 28, 2026
Homeअन्यआंधी तूफान के साथ आज इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग...

आंधी तूफान के साथ आज इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी…

देश के कई प्रदेशों में इन दिनों प्री-मॉनसून की वर्षा हो रही है। इसके चलते अधिकतम तापमान में 10 डिग्री से ज्यादा की कमी दर्ज की गई। अब उत्तर भारत के प्रदेशों में आहिस्ता-आहिस्ता तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जाने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। यहां का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अतिरिक्त, गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां भी आज वर्षा होने की संभावना नहीं हैं। मध्य प्रदेश में आज बारिश तथा आंधी तूफान आ सकता है। भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

दूसरी तरफ उत्तराखंड के देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां भी बादल छाए रहेंगे, मगर वर्षा होने की संभावना नहीं है। वही बात यदि बिहार की करें तो यहां के कुछ क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है। पटना में आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हिमाचल प्रदेश के शिमला में आज वर्षा की संभावना हैं। यहां का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इन प्रदेशों में आज बारिश के आसार:-
आज पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु आदि जैसे प्रदेशों के कुछ भागों में वर्षा होने के आसार है। skymetweather के मुताबिक, आज जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना में भी हल्की वर्षा हो सकती है। इसके अतिरिक्त, ओडिशा में भी बारिश होना का अनुमान है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights