Homeअन्यमां ने ऑनलाइन गेम खेलने से मना किया तो 16 वर्षीय बेटे...

मां ने ऑनलाइन गेम खेलने से मना किया तो 16 वर्षीय बेटे ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिख दी ये बात…

मुंबई में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर 16 वर्षीय बच्चा ने आत्महत्या कर ली। वह मोबाइल पर गेम खेल रहा था, उसकी मां ने उसे ऑनलाइन गेम नहीं खेलने के लिए कहा तो वह क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम लिया।

साथ ही उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें लिखा था कि उसके माता-पिता उस पर पढ़ाई के लिए दबाव डाल रहे हैं। घटना शुक्रवार की है, जब ओम भारत नाम का लड़का अपने मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेल रहा था। उसकी मां ने उससे फोन छीन लिया और उसे इसके बजाय पढ़ने के लिए कहा।

रेलवे स्टेशन के बीच मिला शव

इसके बाद वह परेशान होकर घर से भाग गया। जब उसकी मां ने खोजना शुरू किया तो ओम कहीं नहीं दिख रहा था। उन्हें एक नोट मिला, जिसमें लिखा था, मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। कभी वापस नहीं आऊंगा। मेरी तलाश में मत आना। नोट मिलने पर स्थानीय डिंडोशी पुलिस स्टेशन को तुरंत सूचित किया गया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को बाद में मलाड और कांदिवली स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला, जिसकी पहचान ओम के रूप में हुई। बोरीवली जीआरपी ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच डिंडोशी पुलिस स्टेशन को सौंप दी है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts