Homeदुनियाअमेरिका के टेक्सास शहर में ट्रक के भीतर 46 लोगों के शव...

अमेरिका के टेक्सास शहर में ट्रक के भीतर 46 लोगों के शव मिलने से हड़कंप

अमेरिका के टेक्सास शहर में चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां सैन एंटोनिया में एक ट्रैक्टर-ट्रेलर में 46 लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार ट्रक में तकरीबन 46 लोगों के शव मिले है, आशंका जताई जा रही है कि इन लोगों को ट्रक में भरकर टेक्सास भेजा जा रहा है। इस मामले को मानव तस्करी के रूप मे देखा जा रहा है। यह ट्रक रेलरोड ट्रैक के पास खड़ा पाया गया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts