Advertisement
क्राइम

बिलासपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान पथराव और तोड़फोड़ कर उपद्रव मचाने वाले एक दर्जन से अधिक को पुलिस ने किया गिरिफ्तार… देखें वीडियो

दुर्गा विसर्जन के दौरान दो दुर्गा समितियों के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। इस पर दोनों ओर से 40-50 युवकों ने जमकर पत्थराव...

बिलासपुर। सिम्स और करोना चौक के बीच छह अक्टूबर की सुबह पांच बजे दुर्गा विसर्जन के दौरान दो दुर्गा समितियों के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। इस पर दोनों ओर से 40-50 युवकों ने जमकर पत्थराव किया। साथ ही डीजे वाहन में तोड़फोड़ हुआ। सिटी कोतवाली थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर एक घंटे तक उपद्रव चलता रहा। इस दौरान पुलिस गायब रही। घटना के बाद पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर 15 युवकों और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। हंगामा मचाने वाले कई लोग फरार हैं। पुलिस तलाश कर रही है।

छह अगस्त की रात शहर में करीब 175 समितियों की ओर से दुर्गा का विसर्जन किया। सिटी कोतवाली के पचरी घाट में 80 से ज्यादा दुर्गा प्रतिमाओं को झाकियों के साथ विजर्सन किया गया। रातभर विजर्सन की प्रक्रिया चलती रही। सिम्स से पचरी घाट तक लोगों की भीड़ थी। शुक्रवार की सुबह छह बजे कुदुदंड की शिव दुर्गा उत्सव समिति और सरकंडा चांटीडीह की मां आदर्श दुर्गा समिति के सदस्य प्रतिमा व डीजे वाहन के साथ चल रहे थे। सिम्स चौक, करोना चौक के पास एक दूसरे से आगे निकलने के प्रयास में दोनों समितियों के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ ही समय में दोनों समितियों के 40-50 लड़के एक दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। इस दौरान लाठी भी भांजी गई।

करीब एक घंटे तक दो डीजे वाहनों में जमकर

तोड़फोड़ चलती रही। इस दौरान हंगामे को रोकने के लिए कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। जमकर पथराव व तोड़फोड़ होने के बाद दोनों पक्षों के लड़के फरार हो गए। इस बीच पुलिस को सूचना मिली। पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची। दोनों डीजे वाहन को जब्तककयिा। पथराव में डीजे संचालक, वाहन चालक समेत कई युवक घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। वीडियो के आधार पर 17 युवकों की पहचान की गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

इनकी हुई गिरफ्तार

सरकंडा चांटीडीह के रहने वाला आरोपित शैलेष कश्यप (28), पप्पू कौशिक रपटा चौक चांटीडीह, बिट्टु उर्फ सूरज यादव (24) रपटा चौक चांटीडीह, दीपक साहू (22) रपटा चौक चांटीडीह, नितेश कश्यप (28) रपटा चौक चांटीडीह, देव भारद्वाज (23) रपटा चौक, अनिकेत यादव (26) शिव चौक कुदुदंड, अनुराग उर्फ बजरंग यादव (28) शिव चौक कुदुदंड, नीरज जायसवाल (18) शिव चौक कुदुदंड, शुभम द्विवेदी (19) शिव चौक कुदुदंड, राहुल राजपूत (20) माता चौरा कुदुदंड, हिमांशु राई (27) अशोक नगर सरकंडा, संजू जायसवाल सरकंडा समेत दो नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है।

error: Content is protected !!