Advertisement
क्राइम

बिलासपुर: UPSC छात्र के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, आदतन अपराधी सहित तीन गिरफ्तार

सिरगिट्टी क्षेत्र के गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात 20 वर्षीय पुरूष का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुइ सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को

– घटना स्थल गुम्बर चोैक सिरगिट्टी में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र मे फैल गई थी सनसनी।

– चकरभाठा के आदतन अपराधी राहूल नामदेव ने अन्य साथीयो के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम।

– प्रेमिका से लगातार मिलने-जुलने व हमेशा साथ रहने से नाराज था मुख्य अभियुक्त, पुर्व में भी मारपीट कर चुका था आरोपी।

– अज्ञात शव कि शिनाखतगी में सी.सी.टी.वी. फुटेज का रहा अहम रोल, जिसके माध्यम से अज्ञात शव की शिनाखतगी बाद पुलिस सभी तथ्यो को खंगालते हुये आरोपीयों तक पहुॅची।

– ए.सी.सी.यु. बिलासपुर एवं सिरगिट्टी पुलिस के दिन रात मेहनत करने के परिणाम स्वरूप मिली सफलता।

– घटना में प्रयुक्त खुन आलुदा बेल्ट, बेंत डण्डा एवं 02 नग एक्टीवा मोटर सायकल व मारूती ब्रेजा चार पहिया वाहन क्रमंाक सी.जी. 10 ए.जे. 0261 जप्त।

– नाम मृतक- यश साहू उर्फ टीनू पिता राजेश साहू उम्र 20 वर्ष सा. ग्राम लखनपुर थाना लखनपुर जिला सरगुजा हाल मुकाम मंगला चैंक बिलासपुर।

– 01. राहूल नामदेव उर्फ बुटिया पिता पंजक नामदेव उम्र 19 साल साकिन विकास नगर वार्ड क्रमंाक 11 चकरभाठा ग्राम चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग)।

– 02. विनय शांडिल्य पिता स्व. जिवराखन प्रसाद सांडिल्य उम्र 19 साल साकिन विकास नगर वार्ड क्रमंाक 11 चकरभाठा ग्राम चकरभाठा थाना चकरभाठा 

– 03. उमेश वर्मा पिता शिवहरण लाल वर्मा उम्र 23 साल साकिन नायापारा चकरभाठा थाना चकरभाठा

बिलासपुर। मंगलवार को दोपहर करीब 03 से 04 बजे बीच थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात 20 वर्षीय पुरूष का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुइ सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करने एवं अज्ञात शव की शिनाखतगी करने तथा अज्ञात आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली पूजा कूमार, अमन झा प्रशिक्षु, गौरव ठाकुर प्रशिक्षु डी.एस.पी. के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक पौरूष कुर्रे एवं ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र वैषणव द्वारा टीम गठित कर अज्ञात शव की शिनाखतगी तथा अज्ञात आरोपीयों की पतासाजी हेतु अलग-अलग क्षेत्र में टीम रवाना किया।

अज्ञात शव की शिनाखतगी हेतु सभी थाना प्रभारी एवं सरहदी जिले के थानो में रेडियों मैसेज कर शव की शिनाखतगी का प्रयास किया गया उसी दौरान शाम करीब 07 बजे मृतक के मोबाईल फोन को अज्ञात आरोपी द्वारा मृतक के दोस्त के पास छोडा गया जिससे मृतक का पहचान यश साहू उर्फ टीनू पिता राजेश साहू उम्र 20 वर्ष सा. ग्राम लखनपुर थाना लखनपुर जिला सरगुजा हाल मुकाम मंगला चैंक बिलासपुर का होना पाया गया उसके बाद प्रकरण के अज्ञात आरोपीयों की पतासाजी किया गया पतसाजी दौरान मंगला चैंक स्थित कोंचिग इस्टीट्युट के सी.सी.टी.वी. कैमरा तथा शहर के लगभग 200 अलग-अलग स्थानो में लगे CCTV कैमरो का बारिकी से अवलोकन किया गया साथ ही अन्य तकनिकी माध्यमो से भी प्रकरण के अज्ञात आरोपीयों के बारे में पता लगया गया जो मृतक का चकरभाठा क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध था साथ ही उसी युवती का चकरभाठा के किसी अन्य युवक से भी प्रेम संबंध था जिसके बारे में बारिकी से पता लगाने पर पता चला कि उक्त युवती का प्रेम संबंध चकरभाठा के राहुल नामदेव नामक युवक से था आरोपी राहुल नामदेव अधिकतर अपनी प्रेमिका को कोचिंग संस्था के आसपास देखने भी जाता था उसी दौरान पता चला कि आरोपी की प्रेमिका यश साहू के साथ भी प्रेम करती है जिससे क्षुब्ध होकर आरोपी पुर्व में भी यश साहू को अपने प्रेमिका से दूर रहने हेतु चेतावनी दे चुका था।

दिनाॅक 06.06.23 को आरोपी राहुल नामदेव पुनः कोचिंग संस्था पहुॅचा जहाॅ यश साहू व अपनी प्रेमिका को एक साथ देखकर आग बबूला हो गया और पहले तो अपनी प्रेमिका के साथ नोक झोक किया उसके बाद यश साहू को सबक सिखाने और मारने के लिये प्लाॅन बनाया, प्लान के मुताबिक आरोपी राहूल नामदेव यश साहू को कोचिंग संस्था से बुलाकर अपने स्कुटी में बैठाकर मारपीट करते हुये चकरभाठा ले गया और चकरभाठा नयापारा के एक बंद पडे ढाबे में ले गया और वहाॅ यश साहू का बेरहमी से पिटाई किया उसके बाद अपने अन्य साथी विनय सांडिल्य व उमेश वर्मा को भी लाठी डण्डा लेकर ढाबे में बुलवाया उसके बाद तीनो मिलकर मृतक यश साहू का लाठी डण्डा और बेल्ट से बेरहमी से पीटाई किये मारपीट से यश साहू वहीं अधमरा हो गया उसके बाद आरोपी राहुल नामदेव को यह आभास हो गया कि यश साहू की मृत्यु हो सकती है तब राहुल नामदेव हत्या के जुर्म से बचने के लिये यश साहू को अधमरा हालत में अपने स्कुटी में बैठाकर चकरभाठा हाईकोर्ट मोड के पास ले गया और वहाॅ एक आटो मे बैठाकर भेज दिया उसके बाद मृतक का शव गुम्बर चैक सिरगिट्टी के पास मिला।

आरोपी मृतक के मोबाईल फोन को चेक करने के बहाने रखा हुआ था किन्तु परिजनो एवं दोस्तो के बार-बार काॅल आने से मोबाईल को वापस किया। प्रकरण के मुख्य आरोपी राहुल नामदेव द्वारा अपने अन्य साथीयो विनय सांडिल्य व उमेश वर्मा के साथ मिलकर त्रिकोणीय प्रेम संबध के चलते मृतक यश साहू की बेरहमी से मारपीट कर हत्या किया गया। प्रकरण के सभी आरोपीयो को अलग-अलग स्थानो से पतासाजी कर घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया घटना में प्रयुक्त बेल्ट, लकडी का डण्डा तथा घटना में प्रयुक्त स्कुटी व मारूती ब्रेजा कार को जप्त कर तीनो आरोपीयों को यश साहू की हत्या करने के जुर्म में विधिवत गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया जावेगा।

थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक पौरूष कुर्रे, ए.सी.सी.यु. प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव, उप निरी. अजय वारे, स.उ.नि. अशोक चैरसिया, शितला प्रसाद त्रिपाठी, प्र. आर. देवमुन सिंह पुहुप, शोभित कैवर्त, आरक्षक तरूण केशरवानी, निखील राॅव, प्रशांत सिंह, बोधुराम कुम्हार, नवीन एक्का सरफराज खान, महिला आरक्षक शकुन्तला साहु, आरक्षक अफाक खान, शशिकांत जायसवाल, संजय यादव, जितेन्द्र जाघव, सतपूरन जांगडे का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!