Homeक्राइमबिलासपुर: सरकंडा क्षेत्र में जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट,...

बिलासपुर: सरकंडा क्षेत्र में जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट, हमलवार भी गंभीर रूप से घायल, सिम्स में भर्ती…

बिलासपुर। एक बर्तन व्यापारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी ने मोहल्ले में रहने वाले अपने भाई को बुला लिया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे भाई ने जीजा की चाकू से वार कर हत्या कर दी है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

देवनंदगर नगर फेस-2 निवासी अजय शर्मा (45) बर्तन दुकान चलाता था। वह घर में अपनी पत्नी- बच्चों व भाई के साथ रहता था। वह शराब के नशे में आए दिन अपनी पत्नी से विवाद कर मारपीट करता था।

रविवार की रात भी उसने शराब पीकर अपनी पत्नी से झगड़ा कर मारपीट कर रहा था। उसकी हरकतों को देखकर पत्नी ने अपने भाई संजीव वाजपेई (35) को बिला लिया। जानकारी मिलते ही संजीव उसके घर पहुंचा, तब वह पत्नी से विवाद कर रहा था।

आरोपी भी गंभीर घायल: वहीं, संजीव ने आए दिन के विवाद को खत्म करने के लिए चाकू निकाल लिया और अपने जीजा अजय शर्मा पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में अजय शर्मा ने भी साले पर हमला किया, जिससे संजीव घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। उधर, अजय शर्मा के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजन को सौंप दिया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts