शिक्षा

Bilaspur News: कलेक्टर बने गुरुजी: बचों को दी प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी के टिप्स, कहा- करियर बनाना है तो इससे रहे दूर, देखें वीडियो

Bilaspur News: Guruji made of collector: Tips for success in competitive exams given to children, says - if you want to make a career, stay away from it, watch video

बिलासपुर। कलेक्टर बिलासपुर अवनीश शरण द्वारा प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। वर्तमान में प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 12वीं कला संकाय में 20 बालक 31 बालिका, वाणिज्य संकाय में 45 बालक 18 बालिका कुल 114 विद्यार्थी, कक्षा 10वीं में 68 बालक 48 बालिका कुल 116 विद्यार्थी अध्ययनरत् है। पिछले वर्ष प्रारंभ हुए अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या प्रयास आवासीय विद्यालय में 104 बालिका अध्ययनरत् है।

कलेक्टर द्वारा कक्षा 10वीं के बालक बालिकाओं द्वारा अध्ययन किए जा रहे विषय के संबंध में प्रश्न पूछे गये। भविष्य में क्या बनना चाहते है के संबंध में जानकारी ली गई। कक्षा 10वीं की बालिकाओं को अपने संबंध में जानकारी देते हुए प्रतियोगी परीक्षा के लिए किस प्रकार तैयारी किया जाना चाहिए के संबंध में जानकारी दी गई। बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रहने हेतु सचेत किया गया। कलेक्टर द्वारा किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए किस प्रकार मेहनत और लगन चाहिए के संबंध में जानकारी दी गई। सबको समान सुविधा मिलने के बावजूद कोई चयनित होता है कोई नही होता के संबंध में जानकारी दी गई।

बच्चों द्वारा खेलकूद के संबंध में चर्चा करने पर कलेक्टर महोदय द्वारा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को इनडोर वुड़न बैडमिंटन कोर्ट का प्रस्ताव भेजने हेतु कहा गया। निरिक्षण के दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सी.एल. जायसवाल, संस्था में अध्यापन करा रही आउटसोर्सिंग संस्था सी.एल.एजुकेट के संचालक द्वय जयेश गुम्बर, डॉ. रनित गुम्बर, एवं संस्था के प्रशासकीय अधिकारी डॉ. जी.ए. अश्विनी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Latest