Thursday, January 15, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर: बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 19 लोगों से ठगी...

बिलासपुर: बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 19 लोगों से ठगी करने वाली प्रियंका राय गिरफ्तार, तोरवा पुलिस की कार्रवाई…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली एक महिला को तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपिया ने कुल 19 लोगों से 5,97,450 रुपये की धोखाधड़ी की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवरीखुर्द तोरवा निवासी मीरा मानिकपुरी (उम्र 28 वर्ष) द्वारा तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई कि प्रियंका राय (उम्र 30 वर्ष), पिता संजय राय, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा ने उसे व अन्य 18 लोगों को बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठ ली। कुल ठगी की राशि 5,97,450 रुपये बताई गई है।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला पंजीबद्ध किया। मामले की जानकारी बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई, जिन्होंने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) अक्षय प्रमोद सबद्रा के मार्गदर्शन में और थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपिया प्रियंका राय को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। फिलहाल मामले में आगे की विवेचना जारी है और पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या आरोपिया ने और भी लोगों के साथ ऐसी धोखाधड़ी की है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights