Wednesday, April 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रियों को नए सिरे से सौंपी जिलों...

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रियों को नए सिरे से सौंपी जिलों की कमान, जानिए किसे कहा मिली जिम्मेदारी…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के मंत्रियों को नए सिरे से जिलों की कमान सौंपी है. पहले मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को दूसरे जिलों की कमान सौंपी थी जिसमें बदलाव किया गया है. उनकी जिम्मेदारियां दूसरे जिलों में दे दी गई है. देखिए किन-किन मंत्रियों का जिले के प्रभार में बदलाव किया गया है.

इन्हें इस जिले की मिली जिम्मेदारी

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंह देव को जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा और मुंगेली जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है.

लोक निर्माण, गृह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू को बिलासपुर और गरियाबंद जिले का प्रभार.

कृषि एवं जैव प्राद्यौगिकी, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे को रायपुर और रायगढ़ जिले का प्रभार.

स्कूल शिक्षा, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को बस्तर, कोरबा और बालोद जिले का प्रभार सौंपा गया है.

परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, खाद्य तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर को राजनांदगांव और दुर्ग जिले का प्रभार.

वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा को कबीरधाम, धमतरी और महासमुंद जिले का प्रभार.

नगरीय प्रशासन एवं विकास व श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया को सरगुजा और कोरिया जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया.

महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया को बेमेतरा और जशपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है.

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार को उत्तर बस्तर (कांकेर), नारायणपुर और कोण्डागांव जिले का प्रभार.

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) जयसिंह अग्रवाल को दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा), बीजापुर और सुकमा जिले का प्रभार.

उच्च शिक्षा, कौशल विकास, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल को बलरामपुर-रामानुजगंज तथा सुरजपुर जिले का प्रभार सौंपा गया है.

इन्हें जिले का मिला था प्रभार

मंत्री उमेश पटेल- रायगढ़, जशपुर
मंत्री जयसिंह अग्रवाल- कोरबा एवं कोरिया
मंत्री शिव डहरिया- रायपुर और बलौदा बाजार
मंत्री अनिला भेड़िया- कांकेर और बालोद
मंत्री ताम्रध्वज साहू- दुर्ग एवं बेमेतरा
मंत्री रविंद्र चौबे- बिलासपुर, मुंगेली
मंत्री टीएस सिंह देव- सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर
मंत्री रूद्र गुरू- धमतरी, गरियाबंद महासमुंद
मंत्री कवासी लखमा- बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सभी जिले कोंडागांव,नारायणपु,बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा
मंत्री मोहम्मद अकबर, कबीरधाम एवं राजनांदगांव
मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह- जांजगीर चांपा.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights