Saturday, March 14, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: गोठान से होगी गौ माता की रक्षा- शैलेश... विधायक पांडे ने हरेली...

बिलासपुर: गोठान से होगी गौ माता की रक्षा- शैलेश… विधायक पांडे ने हरेली पर मोपका में बिलासा डेयरी में शहरी गोठान का किया उदघाटन…

बिलासपुर। नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने हरेली तिहार पर नगर निगम के मोपका स्थित बिलासा डेयरी में शहरी गोठान का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरुवा, गरुवा, घुरवा अउ बाड़ी की जो कल्पना की है, उसे निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 6 माह में ही मूर्त रूप दे दिया है । इसके लिए पूरा निगम परिवार बधाई के पात्र हैं। शैलेश पांडे ने कहा कि गायों के सड़कों पर बैठने और विचरण करने पर दुर्घटना की समस्या बनी रहती है। इससे गाय और इंसान दोनों की जान को खतरा रहता है। इसे हर कोई जानता है, लेकिन गौ माता को किसी ने संरक्षण देने के बारे में अमल किया तो प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने किया। शहरी गोठान हम सभी के लिए बहुत उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार की योजना न होकर जनता की योजना होगी। इसमें निगम ही नहीं बल्कि सभी शासकीय विभागों का संयुक्त रूप से भागीदारी होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी को छत्तीसगढ़ के पहली तिहार हरेली की बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मेयर किशोर राय ने कहा कहा कि हमारे जीवन में गौ माता का बड़ा ही महत्त्व है। इसलिए गौ माता का संरक्षण के साथ भरण पोषण भी जरूरी है, जो हम सभी की भागीदारी और सहयोग से ही संभव है। अति विशिष्ट अथिति बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि पिछले 15-20 सालों में गौ माता की संरक्षण की चिन्ता बढ़ी है, जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नरुवा, गरुवा, घुरवा अउ बाड़ी योजना के माध्यम से साकार रूप दिया है। पूर्व में गांव में सभी के घरों में गाय निश्चित रूप में रखते थे, लेकिन आज इस परंपरा में गिरावट आई है। इसलिए हमें सदैव गाय की रक्षा करनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने सभी को हरेली त्योहार की बधाई दी। तखतपुर विधायक रश्मि सिंह ने उपस्थित सभी जन को हरेली त्योहार की गाड़ा गाड़ा बधाई देते हुए कहा की इससे संस्कृति और परंपरा को एक नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि आज सड़क पर गायें सुरक्षित नहीं है। निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस शहरी गोठान के 6 शैड का निर्माण कराया गया है, जो पहले जीर्ण शीर्ण अवस्था में था। यहां एक साथ 300 मवेशी को रखा जा सकता है। इसके तीन चरणों के निर्माण में 51 लाख 71 हजार रुपए खर्च होंगे। द्वितीय चरण में गोठान का विस्तार सामने के 5 एकड़ भूमि में होगा, जिसमें मवेशी के लिए छाया, घास और पीने की पानी की सुविधा होगी। इसी तरह 7 एकड़ भूमि में मवेशी के लिए हरा चारा उगाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करने के साथ आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व गेड़ी, औजार और गौ माता की विधिवत पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, विद्यार्थी और निगम के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

विधायक और मेयर ने चढ़ी गेड़ी-

कार्यक्रम में हरेली त्योहार के उपलक्ष में स्कूली छात्रों के बीच गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता रखी गयी थी। इसकी शुभारंभ विधायक शैलेश पाण्डेय और मेयर किशोर राय ने गेड़ी चढ़ कर किया।

किया गया पौधरोपण

कार्यक्रम के अंत में विधायक शैलेश पाण्डेय, मेयर किशोर राय, निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने पौधरोपण किया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शहर को हरा भरा रखने संकल्प लिया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights