Friday, March 13, 2026
Homeदेशवर्ल्ड मच्छर डे: एक मच्छर आदमी को अध-मरा बना सकता है सुना...

वर्ल्ड मच्छर डे: एक मच्छर आदमी को अध-मरा बना सकता है सुना होगा, ये है जान बचाने के चमत्कारी उपाय

दुनिया का सबसे ज्यादा खतरनाक जीव छोटा सा दिखने वाला मच्छर है. मच्छर का छोटा सा डंक हमारी सेहत के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकता हैं. इसके डंत से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जीका वायरस जैसी बीमारियों के होने का खतरा रहता हैं. हर साल पूरे विश्व में 20 अगस्त के दिन विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता हैं. आप सोच रहे होंगे भला मच्छरों को याद करने का दिनन क्यों मनाया जाता है. तो आपको बता दें इस दिन पेशेवर चिकित्सक सर रोनाल्ड रास ने वर्ष 1896 में यह खोज की थी कि इंसान में मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी के लिए रेस्पोंसिबल मादा मच्छर है. जिसे वैज्ञान के क्षेत्र मे बड़ी खोज माना जाता है.

https://twitter.com/36Taza/status/1163611801034153984?s=19

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बारिश का मौसम आते ही मच्छरों का आतंक मच जाता है, जो न सिर्फ आपकी नींद खराब करते हैं बल्कि आपकी सेहत के भी दुश्मन होते हैं. इनसे बचने के लिए हम तरह तरह के जहरीले मॉस्किटो कॉइल और रिपेलेंट का सहारा लेते हैं. आज हम आपको बताएंगे सेहत के इन दुश्मनों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय.

नीम : जिस तरह सेहत के लिए नीम के अपार फायदे हैं उसी तरह इससे मच्छरों को भी भगाया जा सकता है. इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण तैयार कर लें और इसे शरीर पर रगड़ें. इसका असर आठ घंटे तक रहता है.

कपूर : कमरे में कॉइल की जगह कपूर जलाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. जब कमरे में वापस जाएंगे तो मच्छरों का नामो-निशान नहीं मिलेगा.

नींबू : बराबर मात्रा में नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल लेकर मिश्रण तैयार कर लें, अब इसे शरीर पर लगाएं. इसकी महक से मच्छर आपके आस-पास नहीं भटकेंगे.

लहसुन: लहसुन की बदबू से मच्छर इसके पास नहीं आते. इसे पीस कर, पानी में उबाल कर कमरे में छिड़क दें. असर साफ दिखेगा. अगर आपको इसकी बदबू से परेशानी न हो तो यह स्प्रे अपने शरीर पर भी छिड़क सकते हैं.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights