Friday, March 13, 2026
Homeदेशमप्र / भाजपा नेता के पति के होटल पर छापा संदिग्ध हालत...

मप्र / भाजपा नेता के पति के होटल पर छापा संदिग्ध हालत में मिले 16 युवक-युवतियां

एसपी मोनिका शुक्ला को सांची की होटलों मे चल रहे अवैध कामों की शिकायतें मिल रहीं थीं

आरोपी युवकों ने दी आत्महत्या की धमकी, युवतियों के परिजनों को पुलिस ने बुलाया और समझाइश देकर छोड़ा

 

रायसेन/सांची। सांची में भी पुलिस ने रविवार को दो होटलों में पर कार्रवाई कर 8 लड़के और इतनी लड़कियों को पूछताछ के लिए बुलाया। यह सभी पुलिस को सांची में विदिशा रोड स्थित जैनश्री होटल और टूरिस्ट लॉज से मिले हैं। युवतियों को पुलिस ने उनके परिजनों को समझाइश देकर उनके सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए युवकों में से 6 युवक विदिशा के एक-एक मेहगांव और सांची के हैं। एक होटल भाजपा की महिला नेता के पति का है।

एसपी मोनिका शुक्ला को सांची की होटलों मे चल रहे अवैध कामों की शिकायतें मिल रहीं थीं। इसके बाद रविवार को एसपी ने दो पुलिस दल बनाकर सांची भेजे। इन दलों के प्रभारी रायसेन कोतवाली थाने के राजकुमार चौधरी और अभय सोनी को बनाया गया। यह दल दोपहर 3 बजे सांची पहुंचे। राजकुमार वाले दल ने जनश्री होटल और अभय सोनी वाले दल ने टूरिस्ट लॉज पर छापा मारा। इस दौरान दोनों होटल और लॉज के कमरों में युवक-युवती ठहरे हुए थे।

जब पुलिस ने दरवाजे खटखटाए तो उनके होश उड़ गए। पुलिस के सामने ये युवक और युवतियां गिड़गिड़ाने लगे, तो कुछ आत्महत्या की धमकी भी देने लगे। इससे पुलिस भी परेशानी में पड़ गई। हालांकि युवक-युवतियों ने स्वेच्छा से होटल में आना पुलिस को बताया।

होटल संचालकों पर केस
एएसपी अवधेश प्रतापसिंह ने बताया कि सांची की जैनश्री होटल और टूरिस्ट लॉज की जांच की गई थी। इसमें मिले युवक युवतियों से पूछताछ की गई है। युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं युवतियों को समझाइश देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं होटल जैनश्री और टूरिस्ट लॉज के संचालकों पर लोकसेवा आदेशों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की है। जैन होटल के संचालक भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष के पति निर्मल जैन हैं, वहीं टूरिस्ट लॉज के संचालक गजेंद्र बघेल हैं। पुलिस की जांच के दौरान दोनों होटल और लॉज के कमरों मे ठहरने वालों का रिकार्ड नहीं मिला। जबकि लोकसेवा आदेश के मुताबिक वहां ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति की आईडी सहित उनकी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करना चाहिए। इतना ही नहीं यह जानकारी संबंधित थाने में भेजे जाने का नियम है।

सांची की होटलें चर्चा में
सांची की होटलें अक्सर इन मामलों को लेकर चर्चित रही हैं। सांची की कुछ होटलों में अवैध धंधों का संचालन किया जाता है। यहां युवतियां का एलबम तक रखा जाता है। व्हाट्सएप पर फोटो दिखाकर लुभाया जाता है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights