Monday, March 9, 2026
Homeदुनियावर्ल्ड टूरिज्म डे / 2018 में भारत में 1.74 करोड़ पर्यटक आए,...

वर्ल्ड टूरिज्म डे / 2018 में भारत में 1.74 करोड़ पर्यटक आए, सालभर में 12% बढ़े, 2023 में ऑनलाइन ट्रैवल बाजार 39 लाख करोड़ का होगा

2018 में टूरिस्ट का सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन फ्रांस रहा, यहां 8.94 करोड़ टूरिस्ट घूमने पहुंचे..

लाइफस्टाइल . दुनिया हर साल 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाती है। यूनाइटेड नेशंस की वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन (यूएनडब्ल्यूटीओ) इसका नेतृत्व करती है। मकसद- लोगों को पर्यटन का महत्व समझाना होता है। ग्लोबल कम्युनिटी पर टूरिज्म कैसे असर डालता है, इसके बारे में इवेंट्स होते हैं। इस साल के वर्ल्ड टूरिज्म डे का फोकस- स्किल्स, एजुकेशन और जॉब्स पर है। 2018 में दुनियाभर में 140.1 करोड़ पर्यटकों ने विदेश यात्रा की, जिनमें सबसे ज्यादा टूरिस्ट फ्रांस की यात्रा करने वाले थे। इसके बाद स्पेन, अमेरिका और चीन का नंबर आता है। साल 2018 में तुर्की और वियतनाम ने पर्यटन में क्रमशः 21.7%, 19.9% की बढ़ोतरी दर्ज की। जबकि भारत ने 12.1% की वृद्धि दर्ज की।

टूर एंड ट्रैवल सेक्टर में भारतीय महिलाओं की हिस्सेदारी 15%

  1. ट्रैवल एंड टूरिज्म ड्राइविंग वुमेन सक्सेस की रिपोर्ट के मुताबिक टूर एंड ट्रैवल सेक्टर में महिलाओं की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रूस में रही। यहां की इकोनॉमी में महिलाओं की हिस्सेदारी 45% से ज्यादा रही, जबकि टूर एंड ट्रैवल सेक्टर में महिलाओं की हिस्सेदारी 55% रही। वहीं, भारत में इस सेक्टर में महिलाओं की हिस्सेदारी 15% रही। 2018 में टूरिज्म सेक्टर का भारत की जीडीपी में 9.2% योगदान था। कुल रोजगार का 8.1% इसी सेक्टर से रहा।

    ऑनलाइन कंज्यूमर : उम्र के हिसाब से समझने की कोशिश करें तो 25 से 34 साल की आयु वर्ग के लोग सबसे ज्यादा ऑनलाइन ट्रैवलिंग मार्केट का इस्तेमाल कर रहे हैं। अभी सीनियर सिटीजन में ये ट्रेंड कम देखने को मिल रहा है।

    ऑनलाइन ट्रैवल बाजार : स्टैटिस्टा ग्लोबल कंज्यूमर सर्वे 2018 के मुताबिक साल दर साल दुनिया में ऑनलाइन मार्केट का विस्तार हो रहा है। 2017 तक ये मार्केट 36184 करोड़ डॉलर का था। यह 2023 तक 39 लाख करोड़ रुपए का हो जाएगा।

    2018 में जहां सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचे

    कहां से कितने टूरिस्ट भारत पहुंचे

    देश टूरिस्ट
    फ्रांस 8.94 करोड़
    स्पेन 8.82 करोड़
    अमेरिका 7.96 करोड़
    चीन 6.29 करोड़
    इटली 6.21 करोड़
    भारत 1.74 करोड़
spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights