Monday, March 23, 2026
Homeक्राइमवारदात / कट्टे की नोक पर ड्राइवर से हटवाया नंबर प्लेट, गाड़ी...

वारदात / कट्टे की नोक पर ड्राइवर से हटवाया नंबर प्लेट, गाड़ी लेकर भाग गए बदमाश

रायपुर जिले के धरसींवा इलाके की घटना 

बार के बाहर पार्क का को गुंडों ने लूटा

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुछ बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक कार लूट ली है। घटना शनिवार देर रात की है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। अब आरोपियों की तलाश की जा रही है। बदमाशों ने इस घटना में शहर के मुकेश अग्रवाल नाम के कारोबारी को अपना शिकार बनाया है। जानकारी के मुताबिक, रावांभाठा स्थित एक बार के बाहर कार पार्क कर कारोबारी बार के अंदर चला गया।

कार में उसका ड्राइवर श्रीधर कुमार बैठा था। होंडा सिटी कार पर बदमाशों की नजर पड़ी। दो युवक ड्राइवर के पास आकर उसे कार से उतरने को कहने लगे। वह गाड़ी से उतरा तो एक ने कट्‌टा निकालकर जान से मार देने की धमकी दी। ड्राइवर को धमका कर आरोपी गाड़ी को चरोदा पेट्रोल पंप के आगे तक लेकर गए और ड्राइवर को कार से फेंक दिया। इसके बाद श्रीधर वापस पेट्रोल पंप तक आया और मालिक को फोन कर सारी घटना की जानकारी दी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights