Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल

छत्तीसगढ़ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश की 100 प्रभावशाली शख्सियतों में शामिल हो गए हैं। इंडियन एक्सप्रेस के सर्वे में उनको 54वें नंबर पर रखा गया है। इस आधार पर भूपेश ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, विप्रो के संस्थापक अध्यक्ष अजीम प्रेमजी, भारती इंटरप्राइजेस के संस्थापक व चेयरमैन सुनील मित्तल, योगगुरु बाबा रामदेव सहित कई अन्य हस्तियों को पीछे छोड़ दिया है। सूची में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश: पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts