Friday, April 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़प्रदेश के कोने-कोने से निकली गांधी विचार पदयात्रा, सांसद ने माता के...

प्रदेश के कोने-कोने से निकली गांधी विचार पदयात्रा, सांसद ने माता के दर्शन कर शुरु की यात्रा

जांजगीर। महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के अवसर पर गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने प्रदेश में द्वितीय चरण के तहत सभी ब्लॉकों में आज से सप्ताहव्यापी गांधी विचार पदयात्रा की शुरूआत की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में 4 अक्टूबर को धमतरी जिले के ग्राम कंडेल से गांधी विचार पदयात्रा का प्रथम चरण प्रारंभ किया था और 10 अक्टूबर को रायपुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इसका समापन किया गया।

मुंगेली जिले में नगर पंचायत सरगांव में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और बालोद जिले के ग्राम सम्बलपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया के नेतृत्व में यह पदयात्रा आयोजित हुुई। गांधी विचार पदयात्रा का द्वितीय चरण के रूप में प्रदेश के सभी विकासखण्डों में से यह पदयात्रा प्रारंभ हुई। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में प्रदेश के कोने-कोने से यह पदयात्रा प्रारंभ हुई। इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गो के लोगों ने हिस्सा लिया।

जांजगीर में सांसद गुहाराम अजगले ने गांधी संकल्प पदयात्रा शुरू की। सांसद गुहाराम अजगले ने चन्द्रपुर से यात्रा शुरु की। सांसद आगले ने चंद्रहासिनी माता के दर्शन कर पदयात्रा आरंभ की। पदयात्रा

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights