Friday, April 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़सीएम भूपेश बघेल बोले- पद बड़ा, लेकिन कद छोटा, रमन सिंह को...

सीएम भूपेश बघेल बोले- पद बड़ा, लेकिन कद छोटा, रमन सिंह को पहले जनता ने नकारा, अब पार्टी ने

दुर्ग: प्रदेश के सियासी गलियारों में एक बार फिर नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। एक बार फिर प्रदेश के नेता एक दूसरे के खिलाफ अटैकिंग मोड पर नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम रमन सिंह पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि डॉ रमन सिंह का पद बड़ा है, लेकिन कद छोटा है। इसलिए तो पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया।

मिली जानकारी के अनुसार सीमए भूपेश बघेल सोमवार को ‘सेक्सोफोन की दुनिया’ कार्यक्रम में शामिल होने भिलाई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा ने रमन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया है, लेकिन उन्हें प्रदेश के बाहर कहीं भी कोई जिम्मेदारी या उनका दौरा नहीं होता। इसी बात से आप उनके कद का अंदाजा लगा सकते हैं। पहले जनता ने उन्हें नकारा और अब पार्टी भी डॉ रमन सिंह को नकार दिया है।

गौरतलब है कि 12 अक्टूबर को भाजपा ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह का नाम गायब है। वहीं, गौर किया जाए तो दो अन्य पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम सूची में शामिल है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights