Homeछत्तीसगढ़लोकवाणी कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर को बुके भेंट करना दो अधिकारियों को...

लोकवाणी कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर को बुके भेंट करना दो अधिकारियों को पड़ा भारी, लगाया 2-2 हजार का जुर्माना

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगा दिया गया है। इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ कारवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक बेमेतरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि जिला कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने के कारण जिला प्रशासन के अधिकारियों पर दो—दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों बेमेतरा में लोकवाणी का आयोजन किया गया था। इस दौरान जिला महिला कार्यक्रम अधिकारी आरके जाम्बुलकर, परियोजना अधिकारी विजय सरल ने कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी का स्वागत प्लास्टिक से बने बुके से स्वागत किया था। प्लास्टिक से बनी चीजों का उपयोग किए जाने के चलते कलेक्टर ने उन्हें दो—दो हजार जुर्माना लगाया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts