Friday, April 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: प्रदेश में अब तक एक लाख चार हजार क्विंटल अवैध धान...

छत्तीसगढ़: प्रदेश में अब तक एक लाख चार हजार क्विंटल अवैध धान सहित 175 वाहन जब्त..अवैध धान परिवहन के 969 प्रकरण दर्ज…

रायपुर। राज्य के विभिन्न जिलों में 21 नवम्बर तक एक लाख चार हजार क्विंटल धान अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर जब्त किया गया है। इसी के साथ ही अवैध धान परिवहन करने वाले 175 वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। कुल जब्त किया गया अवैध धान में से तीन हजार 817 क्विंटल दूसरे राज्यों से अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर एवं एक लाख 414 क्विंटल धान कोचियों एवं अन्य से जब्त किया गया है। राज्य में अवैध धान परिवहन के कुल 969 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें 61 प्रकरण अंतर्राज्यीय एवं 908 प्रकरण कोचिए एवं अन्य के खिलाफ दर्ज की गई हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार खाद्य मंत्री श्री अमरजीत द्वारा 18 नवम्बर को मंत्रालय में प्रदेश के सभी जिलों के खाद्य अधिकारियों की बैठक में सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए है।

प्रदेश के जिलों में जांच के दौरान अब तक अवैध धान परिवहन करने वालों से धान जब्त की गई है उनमें बस्तर जिले में चार हजार 703 क्विंटल, बीजापुर 714 क्विंटल, दंतेवाड़ा में 618 क्विंटल, कांकेर में एक हजार 614 क्विंटल, कोण्डागांव में 603 क्विंटल, नारायणपुर में 115 क्विंटल, सुकमा में एक हजार 239 क्विंटल, बिलासपुर में एक हजार 824 क्विंटल, जांजगीर-चांपा में 16 हजार 637 क्विंटल, कोरबा एक हजार 978 क्विंटल, मुंगेली 690 क्विंटल, रायगढ़ 19 हजार 156 क्विंटल, बालोद दो हजार 544 क्विंटल, बेमेतरा तीन हजार 540 क्विंटल, दुर्ग 568 क्विंटल, कवर्धा नौ हजार 668 क्विंटल, राजनांदगांव छह हजार 317 क्विंटल, बलौदाबाजार दो हजार 178 क्विंटल, धमतरी एक हजार 189 क्विंटल, गरियाबंद सात 480 क्विंटल, महासमुंद छह हजार 342 क्विंटल, रायपुर एक हजार 629 क्विंटल, बलरामपुर दो हजार 394 क्विंटल, जशपुर दो हजार सात क्विंटल, कोरिया दो हजार 993 क्विंटल, सरगुजा तीन हजार 466 क्विंटल और सूरजपुर जिले में दो हजार 372 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights