Monday, March 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: लॉक डाउन ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मिलें बेहतर सुविधाएं:...

छत्तीसगढ़: लॉक डाउन ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मिलें बेहतर सुविधाएं: डीजीपी…

रायपुर। डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने निर्देश दिए हैं कि सभी रक्षित निरीक्षक फिक्स पिकेट एवं पेट्रोलिंग में लगे पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अच्छा खाना व शुद्ध पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही पुलिस लाईन में पानी, दूध आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अवस्थी ने कहा है कि पुलिस अधिकारी, कर्मचारी विषम परिस्थिति में निरंतर ड्यूटी पर तैनात हैं। पुलिसकर्मियों के परिवार को किसी प्रकार की समस्या न आये, इसका विशेष ध्यान रखें। उनके परिवार को आवश्यक सेवा-वस्तुएं आदि की उपलब्धता, आपूर्ति सुनिश्चित करना पुलिस लाईन के उप पुलिस अधीक्षक व रक्षित निरीक्षक की अहम जिम्मेदारी है। जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी कोरोना वायरस पॉजीटिव मरीजों को अस्पताल ले जाने तथा क्वारेंटाईन सेंटर्स पर लगायी गयी है, वे समस्त सुरक्षा मापदण्ड का कडाई से पालन करें। संबंधित पुलिस अधीक्षक स्वयं यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार से कोई पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में न आये, वे आवश्यक सुरक्षित दूरी बनाये, मास्क, सेनिटाईजर आदि के उपयोग के साथ-साथ कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। ऐसे पुलिसकर्मी जो ड्यूटी के बाद विश्राम के लिए एक ही जगह रुक रहे हैं वे एक दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें साथ खाना खाते समय भी दूरी का ध्यान रखें

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights