Wednesday, March 4, 2026
Homeदेशकोरोना वाइरस का कहर देश में जारी, बीते 24 घंटे में सामने...

कोरोना वाइरस का कहर देश में जारी, बीते 24 घंटे में सामने आए COVID-19 के 1840 नए पॉजिटिव केस, 71 की मौत…

कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 31 हजार के पार पहुंच चुकी है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए दुनिया के कई देशों ने लॉकडाउन लागू कर रखा है। भारत में भी तीन मई तक लॉकडाउन है। अभी तक भारत में कोरोना के कुल 31787 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1008 लोगों की मौत हो गई है और 7799 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों को मुताबिक बीते 24 घंटे में 71 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 1840 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। रहात की बात यह है कि 772 लोग स्वस्थ होकर घर भी गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार इस बात का जिक्र कर रहा है कि भारत में मरीजों के स्वस्थ होने का दर अन्य बड़े देशों की तुलना में काफी अधिक है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां कोरोना मरीजों की संख्या 3,314 है। अब तक 54 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा दुनिया में तीस लाख से ज्यादा लोग कोरोना से बीमार हैं। इसमें से 2,13,684 लोग मर चुके हैं और 9,43,940 लोग ठीक हो चुके हैं।

कोरोना वायरस के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अमेरिका में तो कोरोना रोजाना तबाही मचा रहा है। वहीं, भारत में भी कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights