Homeदुनियाजानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का दुबई में निधन

जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का दुबई में निधन

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया

आज आई एक अविश्वसनिय खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है. 54 वर्षीय एक्ट्रेस श्रीदेवी को दिल का दौरा पड़ने के कारण दुबई में उनका निधन हो गया है.

मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक, श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई में मोहित मारवाह की शादी में हिस्सा लेने गई हुई थीं.

इस दुखद खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है. दुःख की बात ये भी है कि अपने मॉम के अंतिम समय में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर उनके साथ नहीं थी. जाह्नवी यहीं मुंबई में हैं और अब बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे इस दुखभरी घड़ी में उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं.

बता दें कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में श्रीदेवी का काफी बड़ा योगदान रहा है. श्रीदेवी ने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयाली फिल्मों में भी काम किया है.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts