Wednesday, March 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऑनलाइन मनायेंगे अपना जन्मदिन, सीएम हाउस नहीं आने...

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऑनलाइन मनायेंगे अपना जन्मदिन, सीएम हाउस नहीं आने की अपील

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 अगस्त को ऑनलाइन वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना जन्मदिन मनाएंगे। उन्होंने प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और अपने प्रशंसकों से कहा है कि कोरोना संकट को देखते हुए वे अपने जन्मदिन पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों से जुड़ेंगे और सबका अभिवादन एवं शुभकामनाएं स्वीकार करेंगे। उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि वे उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामना देने के लिए मुख्यमंत्री निवास न आएं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने जन्मदिवस के अवसर पर 23 अगस्त को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला व ब्लॉक स्तर पर अपने प्रशंसकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग की सुविधा दोपहर 12 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। कोरोना संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री निवास न आएं जिससे कि शारीरिक दूरी बनी रहे और कोविड-19 संक्रमण के खतरे को यथासंभव टाला जा सके।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights