रायपुर। छत्तीसगढ़ मूल के वरिष्ठ आईएएस अफसर अमिताभ जैन राज्य के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं।जैन ने नवंबर में सेवानिवृत्त हुए आरपी मंडल की जगह ली। अमिताभ जैन फिलहाल अपर मुख्य सचिव वित्त और जल संसाधन के पद पर पदस्थ हैं। वे छत्तीसगढ़ मूल के चौथे आईएएस हैं, जो मुख्य सचिव बने। इससे पहले विवेक ढांढ, अजय सिंह और मंडल मुख्य सचिव बने हैं। अमिताभ जून 2025 में सेवानिवृत्त होंगे।
राज्य सरकार ने वर्तमान मुख्य सचिव आरपी मंडल को 6 माह की सेवावृद्धि देने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा था लेकिन केंद्र सरकार की ओर से जवाब नहीं मिला। बीते कुछ महीनों से अमिताभ अपर मुख्य सचिव वित्त के तौर पर काम करते हुए उनका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ तालमेल अच्छा है। इसी वजह से शासन की महत्वपूर्ण बैठकों में अमिताभ जैन की मौजूदगी को नए मुखिया के तौर पर देखा जा रहा था। अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ के दल्लीराजहरा से स्कूली शिक्षा पूरी की है। मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले जैन एमटेक हैं। 11वीं बोर्ड में अविभाजित मध्य प्रदेश के टॉपर थे।
उल्लेखनीय है कि सौम्य स्वभाव होने के कारण जैन सभी को स्वीकार्य हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त के तौर पर काम करते हुए उनका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ तालमेल अच्छा बना। इसी वजह से शासन की महत्वपूर्ण बैठकों में अमिताभ जैन की मौजूदगी को नए मुखिया के तौर पर देखा जाने लगा।

                                    


