Homeराजनीतिछत्तीसगढ़: पिस्टल में गोली नहीं बची, इसलिए किसानों के कंधे का इस्तेमाल...

छत्तीसगढ़: पिस्टल में गोली नहीं बची, इसलिए किसानों के कंधे का इस्तेमाल कर रही हैं कांग्रेस… कौशिक…

रायपुर। कृषि कानून के खिलाफ चलाए जा रहे कैंपेन को कांग्रेस नेताओं के समर्थन को लेकर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने आज कहा है कि किसानों के मुद्दे को कांग्रेस हैंडल करना चाहती है। कांग्रेस नहीं चाहती किसान और सरकार के बीच समझौता हो। कांग्रेस किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चलाना चाहती है। कांग्रेस के पिस्टल में गोली नहीं बची है, इसलिए किसानों के कंधे का इस्तेमाल कर रहे हैं। जनता ने कांग्रेस को देश में फ्यूज किया है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ रही नक्सल घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने कहा था हम गोली नहीं बोली से नक्सलियों को जवाब देंगे, लेकिन 2 साल में कुछ और ही प्रमाण सामने आया है। जो प्रमाण आएं है उससे पता चलता है कि नक्सली गतिविधियों में वृद्धि हुई है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार के बोली का जवाब नक्सली गोली से दे रहे हैं। जनता अधिकारियों की मौत हो रही, नक्सली जन अदालत लगा रहे हैं। विकास कार्यों को बर्बाद किया जा रहा है। नक्सली बोली का जवाब गोली से दे रहे हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts