Sunday, March 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा में कांग्रेस करेगी 75 KM की पदयात्रा, 9...

छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा में कांग्रेस करेगी 75 KM की पदयात्रा, 9 से होगी शुरुआत, विधायकों को बनाया प्रभारी…

देश के नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने मोदी सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है। छत्तीसगढ़ में भी आजादी के इस अमृत महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित भाजपा नेता घर-घर तक तिरंगा पहुंचाने में लगे हैं। तिरंगा वितरण का कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इधर कांग्रेस पार्टी भी अपनी प्रस्तावित पदयात्रा की तैयारियों में जुटी है। भाजपा-कांग्रेस के नेताओं के बीच राष्ट्रप्रेम के बहाने सियासत भी चल रही है। कांग्रेस ने अपनी डीपी बदली है। वहीं भाजपाई तिरंगा की डीपी लगा रहे हैं।

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस की प्रस्तावित पदयात्रा 75 किमी लंबी होगी। यह यात्रा 9 अगस्त से शुरू होगी और 15 अगस्त को राजधानी में जनसभा के साथ समाप्त होगी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पदयात्रा के लिए विधानसभा क्षेत्रों के लिए विधायकों को प्रभारी बनाया है। छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं। कांग्रेस के 71 में विधायक हैं। 19 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायक नहीं हैं वहां काग्रेस के नेता और 2018 का चुनाव लड़ने वाले नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएम भूपेश बघेल ने संदेश भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 11 से 17 अगस्त तक ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ मनाया जा रहा है। हमारे तिरंगे में हमारे पुरखों के सपने हैं, उनका संघर्ष है, बलिदान है और हमारे वीर जवानों की गौरवगाथा है, त्याग है और शहादत है। आजादी के इस अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा फहरएं।

15 अगस्त को रायपुर जनसभा के साथ समापन

कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी देश के सभी जिलों में 75 किमी की पदयात्रा निकालेगी। छत्तीसगढ़ में यह पदयात्रा सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। यह 75 किमी की पदयात्रा होगी। इस पदयात्रा का नेतृत्व विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन, मोहन मरकाम कोंडागांव, टीएस सिंहदेव सरगुजा, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत सक्ती, ताम्रध्वज साहू दुर्ग में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। यह पदयात्रा 9 अगस्त को शुरू होगी और 15 अगस्त को राजधानी रायपुर में विशाल पदयात्रा का समापन किया जाएगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights