Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिछत्तीसगढ़: प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद राहुल गांधी से भारत...

छत्तीसगढ़: प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा में मिलने पहुच आशीष मोनु अवस्थी…

बिलासपुर। दिल्ली मे भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आशीष अवस्थी को दिल्ली बुलाया। वहाँ तीनो उम्मीदवारों के साक्षत्कार के बाद आशीष अवस्थी को छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी है।

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद सबसे पहले तेलंगाना पहुँचकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर अपने नेता राहुल गांधी से मार्गदर्शन प्राप्त किया इस अवसर पर उन्होंने बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और आगे भी संगठन को मजबूत करने को कहा छत्तीसगढ़ में युवाओं के अधिकारों को पूरा करने का संकल्प और छत्तीसगढ़ में बने जन घोषणा पत्र के बारे में भी राहुल गांधी से चर्चा के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी ली। सकारत्मक कार्य करने एवं युवाओं की लड़ाई लड़ते रहने की बात कही।

बीते 7 सितंबर से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बीते 7 सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है और अभी तेलंगाना में है. कांग्रेस की 3750 किमी की यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी. यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी. इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं. यात्रा में राहुल द्वारा नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के उद्देश्य के साथ सम्पूर्ण भारत और सभी कार्यकर्ताओं में अलग ही जोश भरा हुआ है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights