Homeक्राइमबिलासपुर: वार्ड नंबर 16 चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका को देखते...

बिलासपुर: वार्ड नंबर 16 चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका को देखते हुए नवीन, मंगल, आसिफ, बिल्ली को पुलिस ने दी समझाइश…

बिलासपुर। नगर निगम के कुदुदंड वार्ड नंबर 16 में पार्षद के रिक्त पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। इसमें कांग्रेस व भाजपा के अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव को लेकर जहां प्रत्याशी जीत के लिए मेहनत कर रहे हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन भी निष्पक्ष चुनाव कराने कमर कस ली है। पुलिस क्षेत्र के निगरानी गुंडा बदमाश पर नजर रखे हुए हैं। गुरुवार को चार बदमाशों को थाने बुलाकर समझाइश दी गई है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन के साथ पुलिस की टीम में मुस्तैद है। क्षेत्र में पुलिस की टीम लगातार गश्त कर रही है। लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रशासन की ओर से जागरूक किया जा रहा है। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। क्षेत्र के आदतन बदमाश नवीन तिवारी, मंगल व़ाजपेयी, आसिफ खान, बिल्ली खान को थाने बुलाया गया है। चारों के खिलाफ सिविल लाइन में कई मामले दर्ज हैं। चारों बदमाशों को अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हिदायत दी गई है। किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts