Advertisement
आस्था

बिलासपुर। तीर्थ स्थल रहेगा सम्मेद शिखर, खुशी में बदला जैन समाज का विरोध, झुकी झारखंड सरकार

जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में बुधवार को जैन समाज सडक़ों पर उतर गया था, महिला, पुरुष, बच्चे युवा सभी सरकार के इस फैसले से नाराज थे

बिलासपुर। जैन समाज के महातीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के अपने फैसले को झारखंड सरकार ने वापस ले लिया है, अब सम्मेद शिखर तीर्थ स्थल ही रहेगा, उसे पर्यटन स्थल घोषित नहीं किया जाएगा, जैसे ही सरकार के इस फैसले की जानकारी मिली, वैसे ही जैन समाज जनों में खुशी की लहर छा गई है।

जानकारी के अनुसार जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में बुधवार को जैन समाज सडक़ों पर उतर गया था, महिला, पुरुष, बच्चे युवा सभी सरकार के इस फैसले से नाराज थे, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ कही मौन रैली तो कही नारेबाजी करते हुए झारखंड सरकार को इस फैसले को वापस लेने के लिए आवाज बुलंद की गई। जैन समाज के विरोध के चलते झारखंड सरकार को झुकना पड़ा।

बिलासपुर। शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर जी को बचाने के लिए आज जैन समाज की मौन रैली, राष्टपति, प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री नाम सौपा ज्ञापन…

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने का फैसला वापस ले लिया है, अब जैन तीर्थ सम्मेद शिखर तीर्थ स्थल के रूप में ही पहचाना जाएगा। सरकार के इस फैसले से जैन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। सुबह से लेकर दोपहर तक जहां जैन समाज सरकार के फैसले से नाराज थे, वहीं दोपहर में जैसे ही झारखंड सरकार ने अपने इस फैसले को वापस ले लिया, जैन समाज में खुशी की लहर नजर आने लगी।

आपको बतादें कि जिस दिन से झारखंड के गिरिडीह स्थित जैन तीर्थ सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल बनाने का नोटिफिकेशन जारी हुआ था, तभी से जैन समाज का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था, बुधवार को तो जैन समाजजनों ने अपने काम धंधे बंद करके धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था, इसी के साथ विशाल रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की, जैन समाज को इस संघर्ष का लाभ् मिला और सरकार को जैन समाज के आगे झुकने पर मजबूर होना पड़ा।

error: Content is protected !!