Saturday, March 7, 2026
Homeशिक्षाबिलासपुर: इंजीनियरिंग, मेडिकल प्रवेश परीक्षा हेतु मिलेगी कोचिंग, विद्यार्थी 21 जून तक...

बिलासपुर: इंजीनियरिंग, मेडिकल प्रवेश परीक्षा हेतु मिलेगी कोचिंग, विद्यार्थी 21 जून तक कर सकते हैं आवेदन…

बिलासपुर। राज्य के प्रतिभावान अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों को विभाग द्वारा प्रतिष्ठित संस्थान से कोचिंग करने का लाभ दिया जाएगा। विद्यार्थियों का चयन प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। जिसके लिए आवेदन 21 जून शाम 4 बजे तक आमंत्रित किये गये है। आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ट्रायबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन (www.tribal.cg.gov.in) एवं डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बिलासपुर डॉट जीओवी डॉट इन (bilaspur.gov.in) से प्राप्त एवं डाउनलोड कर सकते है।

आवेदक को छ.ग. राज्य का मूल निवासी, अनुसूचित जाति, जनजाति का स्थायी जाति प्रमाण होना आवश्यक है। आवेदक द्वारा 12 वीं मे कम से कम 70 प्रतिशंत अंक या समतुल्य ग्रेड गणित एवं जीव विज्ञान विषय में प्राप्त किया होना चाहिए। आवेदक के पालक की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख रूपए से अधिक न हो। आवेदन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में जमा किये जा सकते है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights