Homeछत्तीसगढ़कांग्रेस ने महापौर रामशरण यादव को किया निलंबित, 4 करोड़ के लेने...

कांग्रेस ने महापौर रामशरण यादव को किया निलंबित, 4 करोड़ के लेने देन वाले AUDIO पर पार्टी का बड़ा एक्शन, देखिये आदेश…

बिलासपुर। 4 करोड़ का टिकट लेनदेन का ऑडियो (AUDIO) वायरल मामले में कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने बिलासपुर महापौर रामशरण यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी की तरफ से जारी आदेश में बिलासपुर महापौर रामशरण यादव को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस के बागी व पूर्व विधायक अरूण तिवारी और महापौर रामशरण यादव के बीच बातचीत का एक  ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

इस वायरल वीडियो में कांग्रेस नेताओं के बारे में अनर्गल बातें कही गयी थी, साथ ही टिकट के एवज में 4 करोड़ के लेनदेन की बात भी कही गयी थी। यही नहीं प्रभारी को लेकर भी तरह-तरह की बातें और आरोप बातचीत के दौरान लगाये गये थे। कल ही इस मामले में कांग्रेस ने 24 घंटे का वक्त देते हुए महापौर रामशरण यादव को नोटिस जारी किया गया था। अब इस मामले में निलंबित आदेश जारी कर दिया गया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts