Homeक्राइमकांग्रेस प्रवक्ता को ट्विटर पर धमकाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करने...

कांग्रेस प्रवक्ता को ट्विटर पर धमकाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश

ताज़ाख़बर36गढ़:- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुंबई पुलिस को कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। इस व्यक्ति ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से बेहद गंदा ट्वीट कर धमकी दी थी। यह जानकारी मंत्रालय के एक अधिकारी ने दी।

इसे भी पढ़े….कांग्रेस नेता की 10 साल की बेटी से रेप की धमकी, मचा हंगामा!

मंत्रालय ने ट्विटर से भी अकाउंट यूजर एटगिरीशके1605 के बारे में जानकारी देने को कहा है।

अधिकारी ने कहा, ट्विटर के जरिए कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को दी गई धमकी के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुंबई पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। पुलिस से कहा गया है कि पुलिस उस व्यक्ति की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करे। मंत्रालय ने ट्विटर से भी इस व्यक्ति के बारे में जानकारी मांगी है।

इस व्यक्ति ने अपने ट्वीट के जरिए प्रियंका की नाबालिग बेटी को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। तीखे विरोध के बाद उसने इसे बाद में हटा दिया था।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts